Home rss world hindi सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर अटैक, हूतियों का दावा- दो ड्रोन...

सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर अटैक, हूतियों का दावा- दो ड्रोन से किया हमला

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत में स्थित दम्माम एयरपोर्ट पर दो ड्रोन से हमला किया है। यह हमला दो चरणों में किया गया और इसका मकसद एयरपोर्ट के हवाई यातायात को प्रभावित करना था।

यमन के हूती विद्रोहियों ने बड़ा दावा किया है। हूतियों का कहना है कि उन्होंने सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत में स्थित दम्माम एयरपोर्ट पर दो ड्रोन से हमला किया है। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी के बयान के मुताबिक, यह हमला दो चरणों में किया गया और इसका मकसद एयरपोर्ट के हवाई यातायात को प्रभावित करना था।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान समर्थीत इस समूह ने कहा कि उन्होंने सऊदी अरब के दक्षिणी शहर जीजान में एक चेतावनी देने वाले रडार को ड्रोन से निशाना बनाया। साथ ही, जीजान एयरपोर्ट पर खड़े एक सैन्य माल ढोने वाले विमान पर भी ड्रोन दागा गया। हूतियों का कहना है कि ये हमले सफल रहे। हालांकि सऊदी अरब की तरफ से इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सऊदी अधिकारियों ने अभी तक इस घटना पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

बता दें कि यह दावा ऐसे समय आया है जब कुछ दिन पहले ही दम्माम स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला हुआ था। उस हमले में दो लोगों की मौत हो गई थी और आठ अन्य घायल हुए थे। मारे गए लोगों में एक सऊदी नागरिक और एक भारतीय नागरिक शामिल थे। घायलों में भी भारतीय मूल के लोग थे। सऊदी सिविल एविएशन अथॉरिटी ने इस हमले की पुष्टि की थी। हूतियों ने उस हमले की जिम्मेदारी भी ली थी। तब से सऊदी अरब के एयरपोर्ट और तेल सुविधाओं पर हूतियों के हमलों का सिलसिला जारी है।

गौरतलब है कि यमन में लंबे समय से चल रहे गृहयुद्ध में हूती विद्रोही सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन से लड़ रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों से दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ा है। हूती बार-बार सऊदी एयरपोर्ट, सैन्य ठिकानों और तेल से जुड़ी जगहों पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहे हैं। सऊदी अरब भी यमन में हूती ठिकानों पर हवाई हमले कर रहा है। यही कारण है कि दोनों के बीच तनाव चरम पर है, और आए दिन इस तरह की खबरें सामने आती रहती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN