Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- लाभार्थी महिलाओं के खाते में हरियाणा की राज्य सरकार ने 2100 रुपये की 13वीं किस्त ट्रांसफर कर दी है
- इसके अलावा महंगाई भत्ते में भी बढ़ोतरी का ऐलान हुआ है
DA hike: दिवाली से पहले हरियाणा की राज्य सरकार ने डीए और डीआर में इजाफा कर दिया है। इसके अलावा महिलाओं के खाते में 2100 रुपये की नई किस्त ट्रांसफर कर दी गई है। राज्य सरकार ने पेंशन भोगियों का पैसा ट्रासंफर कर दिया है।
1-राज्य कर्मचारियों के लिए हो गया महंगाई भत्ता का ऐलान
हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस इजाफे के बाद महंगाई भत्ता 63 प्रतिशत हो गया है। राज्य सरकार के इस फैसले का असर 2 लाख 78 नियमित कर्मचारियों और 2 लाख 60 हजार पेंशनभोगियों पर पड़ेगा। बता दें, इस बार केंद्र सरकार ने भी राज्य कर्मचारियों के लिए 3 प्रतिशत डीए में बढ़ोतरी का फैसला किया है।
कई राज्य सरकारों की तरफ से पहले ही डीए का ऐलान किया जा चुका है। केंद्र सरकार के बाद तमिलनाडु सरकार, राजस्थान सरकार, छत्तीसगढ़ सरकार ने भी अपने-अपने राज्य कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की घोषणा की है।
2- लाडो लक्ष्मी योजना की नई किस्त जारी
राज्य सरकार की तरफ से 23 से 60 वर्ष की महिलाओं को 2100 रुपये की मासिक सहायता दी जाती है। यह पैसा उन महिलाओं को मिलता है जिनकी सालाना आय 180000 रुपये से कम है। राज्य सरकार की तरफ से लाभार्थियों के खाते में 13वीं किस्त ट्रांसफर कर दी गई है। बता दें, इस 10 लाख 59 हजार लाभार्थी महिलाओं के खाते में यह पैसा ट्रांसफर किया गया है।
इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला को हरियाणा राज्य का मूल निवासी भी होना चाहिए। बता दें, इस योजना के लाभार्थी को किसी अन्य योजना के तहत पैसा नहीं मिलता है।
3- बुजुर्गों के खाते में 3200 रुपये ट्रांसफर
राज्य सरकार की तरफ से पेंशन योजना के लाभार्थियों के खाते में नई किस्त ट्रांसफर कर दी गई है। हरियाणा में पेंशन स्कीम के तहत 3200 रुपये हर महीने मिलते हैं। दिवाली से पहले इन लाभार्थियों को भी पैसा ट्रांसफर हो गया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




