Home rss business hindi दुबई में घरों की कीमत मुंबई और दिल्ली से भी कम, अगले...

दुबई में घरों की कीमत मुंबई और दिल्ली से भी कम, अगले 4-5 साल में कीमतें दोगुनी होने की उम्मीद: डेन्यूब

4
0

Source :- KHABAR INDIA TV

दुबई में घरों की कीमतें मुंबई, दिल्ली और दुनिया के कई अन्य शहरों के मुकाबले कम हैं। दुबई में अगले 3 से 5 सालों में प्रॉपर्टी की कीमतों में बढ़ोतरी की अच्छी संभावनाएं हैं। रियल एस्टेट कंपनी डेन्यूब प्रॉपर्टीज ने ये बात कही है। डेन्यूब ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन रिजवान साजन ने पिछले हफ्ते दुबई में एक हाउसिंग प्रोजेक्ट की शुरुआत के मौके पर कहा कि वहां प्रॉपर्टी की कीमतें मुंबई की तुलना में आधी से भी कम हैं। 

दुबई में करीब 1000 डॉलर प्रति वर्ग फुट में मिल जाती है प्रॉपर्टी

रिजवान साजन ने कहा, ”दुबई में प्रॉपर्टी की कीमतें अब भी उचित हैं और अच्छी जगहों पर करीब 1000 डॉलर प्रति वर्ग फुट (लगभग 90,000 रुपये प्रति वर्ग फुट) में प्रॉपर्टी मिल जाती है। वहीं, मुंबई के बांद्रा में प्रॉपर्टी खरीदने पर करीब 2 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट खर्च करने पड़ सकते हैं।” 

कंपनी के प्रोजेक्ट्स में आने वाले करीब 30 प्रतिशत खरीदार भारतीय

डेन्यूब प्रॉपर्टीज ने भारत, अमेरिका और यूरोप के 14 शहरों के महंगे इलाकों में प्रॉपर्टी की कीमतों की तुलना करते हुए एक स्टडी भी की है। कंपनी ने बताया कि उसके प्रोजेक्ट्स में करीब 30 प्रतिशत खरीदार भारत से आते हैं। भारतीयों को दुबई में प्रॉपर्टी खरीदना पसंद है। यहां इनकम टैक्स नहीं है और हेल्थ एवं एजुकेशन की सुविधाएं भी अच्छी हैं। 

दुबई में अब स्थिति सामान्य

पश्चिम एशिया में मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति का दुबई की प्रॉपर्टी मार्केट पर पड़ने वाले असर के बारे में उन्होंने कहा कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोग वापस दुबई आ रहे हैं। उन्होंने कहा, ”शुरुआत में इस बात को लेकर थोड़ी चिंता थी कि इंवेस्टमेंट करना चाहिए या नहीं। लेकिन अब स्थिति सामान्य है और लोगों का भरोसा पूरी तरह लौट आया है।” 

शाहरुख्ज रेजिडेंसिस बाय डेन्यूब में फ्लैट की कितनी है शुरुआती कीमत

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर आदिल साजन ने कहा कि क्षेत्र में मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति के बावजूद दुबई की आबादी इस साल अक्टूबर तक पिछले साल की तुलना में 2 लाख बढ़ गई है। डेन्यूब प्रॉपर्टीज ने 11 नवंबर को दुबई में अपने हाउसिंग प्रोजेक्ट के फ्लैट की बुकिंग शुरू की थी। ‘शाहरुख्ज रेजिडेंसिस बाय डेन्यूब’ नाम के इस प्रोजेक्ट में फुली फर्निश्ड समुद्र के किनारे बने फ्लैट की शुरुआती कीमत 16.5 लाख दिरहम (करीब 4.2 करोड़ रुपये) है।

PTI Inputs

ये भी पढ़ें

चांदी के भाव में इस साल 2.46 लाख रुपये की भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 61% सस्ता हुआ सिल्वर

SOURCE : KHABAR INDIA TV