Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘दूसरी जया बच्चन’, तापसी पन्नू ने यूजर के कमेंट पर कहा- जो...

‘दूसरी जया बच्चन’, तापसी पन्नू ने यूजर के कमेंट पर कहा- जो मुझे उनसे कम्पेयर कर रहे हैं वो…

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/10/1200x900/tjs_1789034262079_3c5edfb7-4d45-421f-ad67-8129924e6997_1789034274418_7314228b-e65c-4381-bd75-c70c91d0c75e_e8487c8f-b942-43ed-a370-e4185bb41b12_d0837d54-4c49-4144-b309-220da98fca18.jpg

जया बच्चन का मीडिया फोटोग्राफर्स के साथ कुछ खास अच्छा बॉन्ड नहीं है। तापसी पन्नू का भी मीडिया के साथ कुछ समय पहले थोड़ा विवाद हो गया था जिस पर उन्हें दूसरी जया बच्चन कहा जाने लगा था।

तापसी पन्नू का पिछले कुछ कुछ समय पहले पपराजी के साथ अच्छा इंटरैक्शन नहीं हुआ। कई बार उनकी फोटोग्राफर्स के साथ बहस भी हुई। इसके बाद तापसी को जया बच्चन से कम्पेयर किया जाने लगा। अब तापसी ने जया बच्चन के साथ अपने कम्पैरिजन पर रिएक्शन दिया है।

दूसरी जया बच्चन कहे जाने पर क्या बोलीं तापसी

दूसरी जया बच्चन और जया बच्चन लाइट कहे जाने पर तापसी ने न्यूज 18 से बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि ये एक कॉम्पलीमेंट है। मैं सिर्फ अच्छी चीज देखती हूं। वह काफी अच्छी एक्टर हैं और सॉलिड वुमन हैं। लोग काफी अच्छे हैं जो मुझे उनसे कम्पेयर कर रहे हैं।’

तापसी बोलीं मेरी बाउंड्रीज क्लीयर रही हैं

तापसी ने फिर कहा, ‘मैं सच कहूं तो मुझे फर्क भी नहीं पड़ता। मुझे पता है मैंने कभी किसी के खिलाफ नहीं बोला है। मैंने कभी किसी को गाली नहीं दी। मेरी बाउंड्रीज क्लीयर रही हैं और जो महिला अपनी बाउंड्री के लिए क्लीयर रहती है वो डरावनी लगती है। मेरा सही और गलत को लेकर सेंस काफी क्लीयर है। मुझसे उम्मीद की जाती है कि मैं थोड़ा दबकर रहूं और बहुत ज्यादा तमीज से पेश आऊं। असल में वे मुझ पर चिल्लाते हैं और मुझे ये पसंद नहीं।’

तापसी कहती हैं कि उनपर कभी कोई चिल्लाता नहीं है इसलिए जब पपराजी उनका नाम जोर से चिल्लाते हैं तो उन्हें बुरा लगता है।

तापसी ने आगे कहा कि उन्हें जो लेबल दिए जाते हैं, उनका मकसद क्लिक्स पाना होता और पपराजी को उनके सोशल मीडिया पेज चलाने में मदद मिल जाती है। उन्होंने कहा कि असल में वह उन्हें व्यूज देने में मदद कर रही हैं।

तारा ने पपराजी पर निकाला गुस्सा

बता दें कि सिर्फ तापसी ही नहीं बल्कि कई और भी सेलेब्स हैं जिनके पपराजी के साथ थोड़े कड़वे एक्सपीरियंस रहे हैं। हाल ही में तारा सुतारिता कुछ फोटोग्राफर्स पर भड़कती दिखीं जब वे उनके क्लोज आने लगे। इतना ही नहीं वह फोटोग्राफर का कैमरा तक गिरा देती हैं। हालांकि तारा के इस बिहेवियर पर उन्हें सोशल मीडिया पर सपोर्ट मिला है।

जब जया ने पपराजी पर निकाली भड़ास

वहीं जया बच्चन से वी द वुमन इवेंट के दौरान पपराजी के साथ उनके रिलेशन के बारे में पूछा था तो उन्होंने कहा था, ‘ये काफी अजीब है। मैं मीडिया का प्रोडक्ट हूं, लेकिन मेरा पपराजी के साथ रिलेशनशिप जीरो है। कौन हैं ये लोग? आप उन्हें मीडिया कहते हैं? मैं मीडिया से आई हूं। मेरे पिता पत्रकार थे। मैं वैसे पत्रकार की इज्जत करती हूं।’

जया ने यह भी कहा था, ‘मगर ये जो बाहर ड्रेन पाइप पैंट, गंदे-गंदे कपड़े पहनके हाथ में मोबाइल लेके। उन्हें क्या लगता है कि उनके पास मोबाइल है तो क्या वे किसी की भी फोटो क्लिक कर सकते हैं या कुछ भी कह सकते हैं। कैसे कमेंट करते हैं वो लोग। कहां से आते हैं ये लोग? किस तरह का एजुकेशन है ये? क्या ये हमें रिप्रजेंट करेंगे?’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN