Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी, फैंस को इस खास तस्वीर के...

दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी, फैंस को इस खास तस्वीर के साथ दी खुशखबरी

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/07/1200x900/sid_kiara_preg_1791352858738_k59n_1791352862244_yR5E_fd96b2b8-e8e0-488a-a06e-4fcc25b9390a_yVmf.png

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। कियारा और सिद्धार्थ एक बार फिर माता-पिता बनने वाले हैं। 

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। बॉलीवुड का ये खूबसूरत कपल एक बार फिर पेरेंट बनने जा रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि एक बार फिर सबसे बड़े तोहफे का आशीर्वाद मिला है।

कियारा और सिद्धार्थ के घर फिर खुशियां देंगी दस्तक

कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ज्वाइंट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को ये जानकारी दी। उन्होंने अपने, सिद्धार्थ के और अपनी बेटी के हाथ के साथ बच्चों के मोजे की एक तस्वीर शेयर की है।

कियारा ने फैंस को दी जानकारी

इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा- एक बार फिर सबसे बड़े तोहफे का आशीर्वाद मिला। हमारा दिल प्यार और आभार से भरा हुआ है। इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी, हाथ जोड़ने वाला इमोजी और ईविल आई (बुरी नजर से बचाने वाला) इमोजी बनाया।

करण जौहर से लेकर करीना कपूर तक ने दी बधाई

कियारा और सिद्धार्थ के इस पोस्ट पर करण जौहर ने कपल को बधाई दी है। मनीष मल्होत्रा ने बहुत सारे दिलवाले इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रिया दी। परिणीति चोपड़ा ने भी कपल को बधाई दी है। करीना कपूर ने लिखा- मॉमी एंड डैडी फिर से। इसी के साथ उन्होंने दिलवाले इमोजी बनाए।

साल 2023 में हई थी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की बात करें तो दोनों की शादी 7 फरवरी 2023 को हुई थी। वहीं, पिछले साल 15 जुलाई को कियारा और सिद्धार्थ के घर बेटी का जन्म हुआ था। सिद्धार्थ और कियारा की बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN