Home rss business hindi दूसरे दिन भी धमाल मचाए है नया-नवेला शेयर, 150 रुपये से 288...

दूसरे दिन भी धमाल मचाए है नया-नवेला शेयर, 150 रुपये से 288 रुपये पर पहुंचा दाम

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

शेयर बाजार की नई-नवेली कंपनी बीएलएस पॉलिमर्स धमाल मचाए हुए है। बाजार में एंट्री के दूसरे दिन बीएलएस पॉलिमर्स के शेयर BSE में करीब 7 पर्सेंट की तेजी के साथ 288 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयर बुधवार को NSE में उछाल के साथ 284 रुपये पर पहुंच गए हैं। बाजार में लिस्टिंग के दो दिन के भीतर बीएलएस पॉलिमर्स के शेयर 150 रुपये से 288 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयर मंगलवार 3 नवंबर 2026 को बाजार में लिस्ट हुए हैं।

IPO प्राइस के मुकाबले 92% उछल गए हैं शेयर
बीएलएस पॉलिमर्स के शेयर अपने IPO प्राइस के मुकाबले 92 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयरों में यह तेजी बाजार में उतरने के दो दिन के भीतर आई है। बीएलएस पॉलिमर्स के आईपीओ का प्राइस बैंड 142-150 रुपये था। वहीं, आईपीओ में इश्यू प्राइस 150 रुपये था। कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में 288 रुपये पर जा पहुंचे हैं।

65% से ज्यादा के फायदे के साथ लिस्ट हुए कंपनी के शेयर
बीएलएस पॉलिमर्स (BLS Polymers) के शेयर मंगलवार को NSE में 65.33 पर्सेंट के फायदे के साथ 248 रुपये पर लिस्ट हुए। वहीं, कंपनी के शेयर BSE में 62.73 पर्सेंट के प्रीमियम के साथ 244.10 रुपये पर लिस्ट हुए। बीएलएस पॉलिमर्स के शेयर मंगलवार को BSE में 269.30 रुपये पर बंद हुए। कंपनी का मार्केट कैप बुधवार को 1720 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

241 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ कंपनी का आईपीओ
बीएलएस पॉलिमर्स (BLS Polymers) के आईपीओ पर टोटल 241.22 गुना दांव लगा था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 128.36 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। बीएलएस पॉलिमर्स के आईपीओ में गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 559.20 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 200.25 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

बीएलएस पॉलिमर्स के आईपीओ के डीटेल्स
बीएलएस पॉलिमर्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 27 अक्टूबर 2026 को खुला था और यह 29 अक्टूबर तक ओपन रहा। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 255 करोड़ रुपये तक का था और यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू था। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर एंड प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 98.53 पर्सेंट थी, जो कि आईपीओ के बाद घटकर 71.53 पर्सेंट पहुंच गई है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 1.47 पर्सेंट से बढ़कर 28.47 पर्सेंट जा पहुंची है। विनोद अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, मधुकर अग्रवाल, दिवाकर अग्रवाल और करण अग्रवाल कंपनी के प्रमोटर्स हैं।

क्या करती है बीएलएस पॉलिमर्स?
बीएलएस पॉलिमर्स (BLS Polymers) स्पेशलाइज्ड पॉलिमर कंपाउंड्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है। इन कंपाउंड्स का इस्तेमाल वायर्स, केबल्स और अंडरग्राउंड पाइपलाइंस में किया जाता है। कंपनी के प्रॉडक्ट्स में HDPE, MDPE, XLPE, PVC, HFFR, केबल फिलिंग कंपाउंड्स और एडेसिव कोटिंग कंपाउंड्स शामिल हैं। कंपनी पावर, टेलिकम्युनिकेशंस, रेलवे, वाटर, ऑयल एंड गैस जैसी इंडस्ट्रीज की जरूरतों को पूरा करती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN