Home LIFESTYLE NEWS HINDI देर रात तक जागता है बच्चा? जल्दी सुलाने के लिए अपनाएं ये...

देर रात तक जागता है बच्चा? जल्दी सुलाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कई बच्चे रात में देर से सोते हैं और फिर सुबह उठने में आना-कानी करते हैं। ऐसे में पेरेंट्स के लिए उन्हें सुलाना और सुबह उठाना दोनों ही बड़ा टास्क बन जाता है। अगर आपका बच्चा भी देर से सोता है, तो उसे जल्दी सुलाने के लिए कुछ तरीके अपनाएं।

कई बच्चे दिन में सो जाते हैं और फिर रात में 1-2 बजे तक जागते रहते हैं। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों को सुबह उठाना पेरेंट्स के लिए बड़ा टास्क होता है। बच्चों की नींद अधूरी रहती है, फिर वह दिनभर चिड़चिड़ करते रहते हैं। अगर आपका बच्चा भी रात में देर से सोता है और सुबह उठने में नखरे लेता है, तो उसे जल्दी सुलाने के लिए कुछ तरीके अपना सकते हैं।

बच्चों को सुलाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

1. सोने का समय रोज एक जैसा रखें

बच्चे को रोज अलग-अलग समय पर सुलाने से उसकी नींद का रूटीन बिगड़ सकता है। कोशिश करें कि बच्चे के सोने और सुबह उठने का समय लगभग तय रहे। छुट्टी वाले दिन भी इस रूटीन में बहुत ज्यादा बदलाव न करें। धीरे-धीरे बच्चे के शरीर को एक तय समय पर नींद आने की आदत हो सकती है।

2. सोने से पहले मोबाइल और टीवी बंद कर दें

कई बच्चे सोने से ठीक पहले मोबाइल, टीवी या टैबलेट देखते हैं। इससे उनका दिमाग एक्टिव रहता है और उन्हें जल्दी नींद आने में परेशानी हो सकती है। इसलिए सोने से कुछ समय पहले स्क्रीन बंद करने की आदत डालें। अगर बच्चा मोबाइल मांगता है तो उसकी जगह कहानी सुनाना, किताब पढ़ना जैसी एक्टिविटीज में लगाएं।

3. दिन में फिजिकल एक्टिविटी में लगाएं

अगर बच्चा दिनभर ज्यादा एक्टिव नहीं रहता है तो रात में उसे जल्दी नींद आने में परेशानी हो सकती है। दिन में उम्र के अनुसार उसे खेलने, दौड़ने या बाहर समय बिताने का मौका दें। हालांकि, सोने से ठीक पहले बहुत ज्यादा तेज या उत्साह बढ़ाने वाली एक्टिविटिज कराने से बचें।

4. कमरे का माहौल कंफर्ट बनाएं

बच्चे के सोने की जगह शांत और आरामदायक होनी चाहिए। सोने से पहले कमरे में बहुत तेज रोशनी या शोर न हो। कमरे की लाइट थोड़ी कम करने से भी बच्चे को आराम महसूस हो सकता है। बच्चे को म्यूजिक सुनकर सोना पसंद है, तो लोरी गाकर या हल्का गाना चलाकर सुलाएं।

5. शाम के बाद कैफीन वाली चीजें न दें

बच्चों को शाम या रात में चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक या दूसरी कैफीन वाली चीजें देने से बचना चाहिए। इसके अलावा टॉफी चॉकलेट भी न खिलाएं। अगर बच्चा रात में कुछ खाने-पीने की मांग करता है तो उसकी उम्र और जरूरत के हिसाब से हल्की चीजें खिलाएं जैसे खिचड़ी, रोटी-सब्जी, दाल चावल।

सुलाने के चक्कर में न करें ये काम

अगर बच्चा तुरंत सो नहीं रहा है तो उसे डांटने या मारने की गलती न करें। कमरे का माहौल शांत रखें और बच्चे को धीरे-धीरे रिलैक्स होने दें और माता-पिता भी फोन किनारे रखकर सोने के लिए लेट जाएं। जब बच्चे देखता है कि पेरेंट्स सो रहे हैं, तो वह भी सोने लगता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN