Home BUSINESS NEWS HINDI दो दिन में 44 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन, 51 रुपये चल रहा...

दो दिन में 44 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन, 51 रुपये चल रहा GMP, अब भी है दांव लगाने का मौका

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अद्वित ज्वेल्स के आईपीओ को शुरुआती दो दिन में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। शुरू के दो दिन में कंपनी के आईपीओ पर 44 गुना से ज्यादा दांव लग गया है। अद्वित ज्वेल्स के आईपीओ पर दांव लगाने का मौका अभी बचा हुआ है। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 25 जून तक खुला है। कंपनी के शेयरों को ग्रे मार्केट में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अद्वित ज्वेल्स के शेयर ग्रे मार्केट में 51 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 165 करोड़ रुपये तक का है।

IPO में 138 रुपये है शेयर का दाम, 51 रुपये चल रहा GMP
अद्वित ज्वेल्स के आईपीओ में शेयर का दाम 138 रुपये है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 51 रुपये के फायदे के साथ ट्रेड कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो अद्वित ज्वेल्स के शेयर 189 रुपये पर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। यानी, अद्वित ज्वेल्स के आईपीओ में जिन लोगों को कंपनी के शेयर अलॉट होंगे, वह लिस्टिंग वाले दिन 36 पर्सेंट से ज्यादा के फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। कंपनी के शेयर बुधवार 1 जुलाई 2026 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

44.37 गुना लग गया IPO पर दांव
अद्वित ज्वेल्स के आईपीओ (Advit Jewels IPO) पर शुरुआती दो दिन में 44.37 गुना दांव लग गया है। निवेशक 25 जून तक कंपनी के आईपीओ पर दांव लगा सकते हैं। शुरुआती दो दिन में कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक या रिटेल इनवेस्टर्स कैटेगरी में 35.75 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) या गैर संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी में 121.48 गुना दांव लगा है। अद्वित ज्वेल्स के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 1.56 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 14 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की एक लॉट में 100 शेयर हैं। यानी, आम निवेशकों को एक लॉट के लिए 13,800 रुपये का निवेश करना होगा।

क्या करती है कंपनी?
अद्वित ज्वेल्स (Advit Jewels) की शुरुआत साल 2019 में हुई है। अद्वित ज्वेल्स एक जयपुर बेस्ड ज्वैलरी कंपनी है। हैंडक्राफ्टेड फाइन ज्वैलरी में कंपनी का स्पेशलाइजेशन है। कंपनी रामभजो ब्रांड नेम के तहत कुंदन, पोलकी, डायमंड और स्टडेड पीसेज की ज्वैलरी बेचती है। कंपनी की प्रॉडक्ट रेंज में नेकलेस, ईयररिंग्स, रिंग्स, बैंगल्स और कस्टमाइज्ड ज्वैलरी शामिल हैं। अद्वित ज्वेल्स मुख्य रूप से B2B मॉडल पर काम करती है, यह डीलर्स, शोरूम्स और रिटेलर्स को अपने प्रॉडक्ट्स की सप्लाई करती है। इसके अलावा, कंपनी B2C कस्टमर्स को भी अपनी सेवाएं देती है। फाइनेंशियल ईयर 2025 में कंपनी के रेवेन्यू में बी2बी सेगमेंट की हिस्सेदारी 81.63 पर्सेंट थी। वहीं, B2C सेगमेंट का कंपनी के रेवेन्यू में 18.37 पर्सेंट योगदान रहा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN