Source :- LIVE HINDUSTAN
मसूर की दाल और चावल दोनों को स्किन के लिए अच्छा माना जाता है। धूप से हई टैनिंग खत्म करने के लिए ये दोनों चीजें बेहतरीन हैं। यहां हम मसूर की दाल और चावल से स्क्रब बनाने का तरीका बता रहे हैं। सीखिए-
स्किन केयर में स्क्रब का होना बहुत जरूरी है। जब आप स्किन की अच्छे से स्क्रबिंग करते हैं तो डेड स्किन सेल्स हटते हैं, बंद पोर्स साफ होते हैं और चेहरे पर नेचुरल चमक भी आती है। अगर आपको घर की चीजों से बने फेस पैक या स्क्रब लगाना पसंद है तो घर पर मसूर दाल और चावल से बने बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल करें। ये स्किन को एक्सफोलिएट करने के साथ ही चमकदार बनाने और टैनिंग हटाने का एक नेचुरल और सस्ता तरीका है।
मसूर की दाल और चावल से स्क्रब बनाने का तरीका
- 1 कप चावल का आटा
- आधा कप मसूर दाल का पाउडर
- 2 चम्मच शहद
- 2 चम्मच बादाम का तेल
- 2 चम्मच बॉडी वॉश
मसूर की दाल और चावल से स्क्रब कैसे बनाएं
मसूर की दाल और चावल का स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले चावल और दाल को अलग-अलग अच्छी तरह से धोएं। इस साफ पानी से कम से कम 4 से 5 बार धोएं और फिर अच्छी तरह से छान लें। जब सारा पानी निकल जाए तो इन दोनों चीजों को सूती कपड़े पर फैला दें और फिर अच्छी तरह से सूखने दें। पूरी तरह से सूख चुके दाल और चावल को ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह से पीसकर पाउडर बना लें। अब इन दोनों पाउडर की बताई गई मात्रा लें। इसमें शहद, तेल और बॉडी वॉश मिलाएं और फिर ये इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगा।
क्या है इस स्क्रब को इस्तेमाल का तरीका
इसे लगाने के लिए अपनी हथेलियों पर थोड़ा स्क्रब लें। इसे गीली स्किन पर लगाएं और हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए मसाज करें। गुनगुने या ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें। अच्छे रिजल्ट के लिए कुछ महीनों तक हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।
स्क्रब के खास फायदे
• स्क्रब से एक्सफोलिएशन में मदद मिलती है जिससे डेड स्किन और गंदगी को हटाने में मदद मिलती है।
• इसके इस्तेमाल से टैनिंग कम होती है और ये स्किन टोन को एक जैसा बनाता है।
• ये स्क्रब स्किन को मुलायम, पोषित और हेल्दी बनाता है।
• डीप स्किन क्लीनिंग और चमकदार निखार पाने में मददगार।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल आपकी जानकारी के लिए है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




