Home Latest news ताज़ा खबर नंदिनी दही की कीमतों में कटौती, प्रति लीटर 2 रुपये घटाए दाम;...

नंदिनी दही की कीमतों में कटौती, प्रति लीटर 2 रुपये घटाए दाम; 29 नवंबर से लागू होंगे नए रेट

3
0

Source :- INDIATV NEWS

कर्नाटक को-ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड (KMF) ने अपने लोकप्रिय ब्रांड नंदिनी के दही की बिक्री कीमतों में कटौती करने का बड़ा ऐलान किया है। नए फैसले के तहत दही की कीमत में प्रति किलोग्राम/लीटर 2 रुपये की कमी की गई है। ग्राहकों को यह घटी हुई कीमतों का लाभ रविवार, 29 नवंबर 2026 से मिलना शुरू हो जाएगा।

ग्राहकों के हित में सरकार के निर्देश पर लिया गया फैसला

केएमएफ (KMF) के अनुसार, राज्य के दूध उत्पादकों के अनुरोध पर 1 नवंबर 2026 से नंदिनी दूध और दही के दामों में संशोधन किया गया था। हालांकि, आम उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए कर्नाटक सरकार ने केएमएफ को नंदिनी दही की बिक्री कीमत प्रति किलोग्राम 2 रुपये कम करने का निर्देश दिया। इसी निर्देश के बाद दही के दाम घटाए गए हैं ताकि लोगों को पहले से कम कीमत पर अच्छी क्वालिटी का दही मिल सके।

किस पैकेट पर कितनी हुई बचत? देखें नई रेट लिस्ट

रविवार, 29 नवंबर 2026 से लागू होने वाली संशोधित कीमतों का विवरण इस प्रकार है:

  • 500 ग्राम (आधा किलो) दही पैकेट: पहले इसकी कीमत 34 रुपये थी, जो अब 1 रुपये घटकर 33 रुपये में मिलेगा।
  • 1000 ग्राम (1 किलो) दही पैकेट: पहले यह पैकेट 68 रुपये का था, जिसमें 2 रुपये की कटौती के बाद अब यह 66 रुपये में उपलब्ध होगा।

अमूल और मदर डेयरी का दूध की कीमतें

आपको बता दें कि इसी महीनें  देश की दो बड़ी डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने अपने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है। मदर डेयरी ने दूध के अलग-अलग वेरिएंट पर 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए थे, जबकि अमूल के कुछ प्रमुख पैक की कीमतों में भी 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। नई दरें 12 नवंबर 2026 से लागू हैं। मदर डेयरी की नई दरों के मुताबिक, टोंड दूध (बल्क वेंडेड) की कीमत 58 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, पैक वाले टोंड दूध के लिए अब 60 रुपये की जगह 62 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। फुल क्रीम दूध की कीमत 72 रुपये से बढ़ाकर 76 रुपये प्रति लीटर कर हो गई है। जबकि डबल टोंड दूध अब 54 रुपये के बजाय 56 रुपये प्रति लीटर मिलने लगा है। इसके अलावा गाय के दूध की कीमत 62 रुपये से बढ़कर 65 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

यह भी पढ़ें- 8 रुपये महंगा होगा दूध, कर्नाटक मंत्रिमंडल ने कीमतें बढ़ाने का लिया फैसला

SOURCE : INDIATV NEWS