Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स के शेयर 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं
- स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स के शेयर बुधवार को BSE में 5% से ज्यादा चढ़कर 1083 रुपये पर पहुंच गए हैं
- कंपनी अपने निवेशकों को 2 बार बोनस शेयर दे चुकी है
जेम्स एंड ज्वैलरी इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स के शेयर बुधवार को 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं। स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स के शेयर बुधवार को BSE में 5 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 1083 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में इस साल अब तक 221 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। मल्टीबैगर कंपनी अपने शेयरधारकों को एक बार में 9 बोनस शेयर भी बांट चुकी है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 288 रुपये है।
52 हफ्ते के निचले स्तर से 275% उछल गए हैं स्काई गोल्ड के शेयर
स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से 275 पर्सेंट चढ़ गए हैं। जेम्स एंड ज्वैलरी इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर 1 फरवरी 2026 को अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 288 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 21 अक्टूबर 2026 को 1083 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले 6 महीने की बात करें तो स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स के शेयरों में 156 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर 35 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं।
4 साल में 6850% से ज्यादा चढ़ गए स्काई गोल्ड के शेयर
स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स (Sky Gold And Diamonds) के शेयरों में पिछले 4 साल में अच्छी तेजी आई है। स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स के शेयर 4 साल में 6850 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 21 अक्टूबर 2022 को 15.20 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 21 अक्टूबर 2026 को 1083 रुपये पर जा पहुंचे हैं। तीन साल में स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स के शेयरों में 1310 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। दो साल में कंपनी के शेयर 210 पर्सेंट से ज्यादा चढ़े हैं।
एक बार में 9 बोनस शेयर भी दे चुकी है कंपनी
मल्टीबैगर कंपनी स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स (Sky Gold And Diamonds) अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने सितंबर 2022 में अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स ने दिसंबर 2024 में 9:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 9 बोनस शेयर अपने शेयरधारकों को दिए। जेम्स एंड ज्वैलरी इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी ने अभी अपने शेयर का बंटवारा नहीं किया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




