Home rss business hindi Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ 2 घंटे के अंदर पूरा भरा,...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ 2 घंटे के अंदर पूरा भरा, GMP आज 276 रुपये; एक्सपर्ट भी बुलिश

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ 2 घंटे के अंदर पूरा भर गया
  • देश का सबसे बड़ा आईपीओ आज 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा
  • मौजूदा जीएमपी 276 रुपये है

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ पर दांव लगाने की होड़ देखने को मिल रही है। क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटगरी (QIB) में आईपीओ मिनटों में ही पूरा सब्सक्राइब किया जा चुका था। आधे घंटे में ही आईपीओ को इस सेक्शन में 2 गुना से अधिक बोलियां मिल गई थी। बता दें, दो घंटे में आईपीओ 100 प्रतिशत सब्सक्राइब किया जा चुका था।

रिटेल कैटगरी में भी निवेशकों का उत्साह देखने को मिल रहा है। 10:45 मिनट तक के डाटा के अनुसार रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 25 प्रतिशत सब्सक्राइब किया गया था। वहीं, एनआईआई कैटगरी में आईपीओ को 0.26 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका था।

एंकर निवेशकों से कंपनी ने 8109.84 करोड़ रुपये (Jio Platforms IPO anchor investors)

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ पर एंकर निवेशकों की तरफ से जमकर बोलियां मिली हैं। कुल 212 एंकर निवेशकों को 8109.94 करोड़ रुपये जारी किया गया है। एंकर निवेशकों के में ब्लैक रॉक, कैपिटल ग्रुप, जेपी मॉर्गन एसेट मैनेजमेंट, फ्रैंकलिन आदि शामिल हैं। बता दें, एंकर निवेशकों की कैटगरी में कुल 2.5 लाख करोड़ रुपये की डिमांड देखने को मिली थी।

23 अक्टूबर तक खुला रहेगा जियो का आईपीओ (Jio Platforms IPO dates)

जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा। आईपीओ का प्राइस बैंड 1065 रुपये से 1119 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 12 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 13428 करोड़ रुपये का दांव लगाना होगा।

कर्मचारियों के लिए कंपनी ने एक शेयर पर 54 रुपये की छूट दी है।

ग्रे मार्केट में आईपीओ अच्छी स्थिति में (Jio Platforms IPO GMP Today)

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में आईपीओ इस समय अच्छी स्थिति में है। आज आईपीओ 276 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 24 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। मौजूदा समय में जियो का आईपीओ ग्रे मार्केट में सबसे मजबूत स्थिति में है।

एक्सपर्ट्स की क्या है राय

ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए सब्सक्राइब का टैग दिया है। आईपीओ ने निवेशकों को लिस्टिंग गेन और लॉन्ग टर्म के लिए सब्सक्राइब करने की सलाह दी है।

देश का सबसे बड़ा आईपीओ

जियो का आईपीओ भारतीय शेयर बाजार के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ है। आईपीओ का साइज 30123 करोड़ रुपये का है। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू पर आधारित है। कंपनी 27 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी।

(डिस्क्लेमर: ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम लगातार बदलता रहता है, इसलिए किसी भी आईपीओ पर दांव लगाने से पहले कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और उसके कारोबार की पूरी जानकारी जरूर कर लें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN