Home मनोरंजन समाचार नसीरुद्दीन शाह की फिल्म के आगे फीका पड़ गया था अमिताभ बच्चन-राजेश...

नसीरुद्दीन शाह की फिल्म के आगे फीका पड़ गया था अमिताभ बच्चन-राजेश खन्ना का स्टारडम, हार गए अवॉर्ड

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/06/1200x900/neelam_j_1783363423939_1783363427530_681bc671-f727-45ba-928a-7a7162de1b6d.jpg

अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई अवॉर्ड जीते हैं। लेकिन उस साल उनकी फिल्म ने एक भी  अवॉर्ड नहीं जीता था। नसीरुद्दीन शाह की इस एक फिल्म और परफॉरमेंस के आगे फीकी पड़ गई थी राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की बादशाहत।

1982 का फिल्मफेयर अवॉर्ड बेहद खास था। इस साल 29वां फिल्मफेयर था और नॉमिनेशन में अमिताभ बच्चन कमल हासन राजेश खन्ना जैसे शानदार एक्टर्स और इनकी फिल्में थीं। लेकिन क्या आप यकीन करेंगे कि इस साल बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड इन सुपरस्टार की झोली से निकल कर एक दूसरे एक्टर ने जीता था। अमिताभ और राजेश खन्ना को बेस्ट एक्टर कैटेगरी में हराना आम बात नहीं थी। इस एक्टर ने इन दोनों सुपरस्टार को पीछे छोड़कर अवॉर्ड जीता था उनका नाम है नसीरुद्दीन शाह। इन्हें खास परफॉरमेंस के लिए ये अवॉर्ड दिया गया था।

नसीरुद्दीन शाह से हार गए अमिताभ

1981 में अमिताभ बच्चन की तीन सुपरहिट फिल्में नसीब, लावारिस और याराना रिलीज हुई थी। दिलीप कुमार की क्रांति, कुमार गौरव की लव स्टोरी, संजय दत्त की रॉकी, कमल हासन की एक दूजे के लिए जैसी फिल्में रिलीज हुई थीं। 1982 जब फिल्मफेयर अवॉर्ड हुआ तो अमिताभ बच्चन को लावारिश और सिलसिला के लिए नॉमिनेशन मिला, राजेश खन्ना को दर्ज के लिए और कमल हासन को एक दूजे के लिए। लेकिन इस साल का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड नसीरुद्दीन शाह ने अपनी फिल्म चक्र के लिए जीता था।

स्मिता पाटिल ने सब को छोड़ा पीछे

बेस्ट एक्ट्रेस की स्मिता पाटिल ने हेमा मालिनी, जया बच्चन रेखा और राखी गुलजार जैसी एक्ट्रेस को पीछे छोड़कर फिल्म चकर के लिए अवॉर्ड अपने नाम किया था। साल साल फिल्म चक्र ने 6 नॉमिनेशन में से 3 अवॉर्ड अपने नाम किए थे। अमिताभ की एक भी फिल्म ने किसी भी कैटेगरी में अवॉर्ड नहीं जीता था।

फिल्म चक्र की कहानी

फिल्म चक्र की कहानी झकझोर देने वाली है। फिल्म में स्मिता पाटिल अम्मा के किरदार में हैं जो अपने बेटे और पति के साथ मुंबई में आती है। एक दिन उसके साथ छेड़छाड़ होती है तो उसका पति उसे बचाने के लिए उन लोगों के साथ मारपीट करता है। लेकिन बाद में पुलिस अम्मा के पति को हो गोली से मार देती है। अब अम्मा अकेली है और अपने बेटे को पाल रही है। इसी दौरान उसकी नसीरुद्दीन शाह यानी लुक्का के साथ नजदीकियां बढ़ती है। कहानी का अंत उतना ही इमोशनल कर देने वाला है। इसी फिल्म के लिए नसीरुद्दीन शाह और स्मिता पाटिल ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता था। इस तरह के सिनेमा को पसंद करने वाली ऑडियंस कम है लेकिन ये फिल्में समाज का आइना हैं जिन्हें एक बार जरूर देखा जाना चाहिए। इस फिल्म को IMDB पर 6.9 की रेटिंग मिली है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN