Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/06/1200x900/Uncha_Lamba_K_1780301643973_1780301649083_c11b5266-c3f4-4cd0-ae3a-905cc0ec98a5_1783359917962_62f1751f-7a33-4276-a88b-0bf3ab716354.jpgअक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल अपने दूसरे हफ्ते में भी टिकी हुई है। अहमद खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में इंडस्ट्री के 34 एक्टर्स से ज्यादा कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म की कास्ट ही फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है और इसी लिए दूसरे हफ्ते में ऑडियंस इस फिल्म को देखने थिएटर तक पहुंच रहे हैं। फिल्म की कहानी और एक्टर्स की परफॉरमेंस ऑडियंस को एंटरटेन करने में कामयाब हो रही है। इस वीकेंड के कलेक्शन के बाद फिल्म ने वीकडेज में भी कमाई की है। फिल्म 11 दिनों में कुल 117 करोड़ कमा लिए हैं।
फिल्म का कलेक्शन
अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर देखकर लग रहा था कि ये ज्यादा दिनों तक ऑडियंस को एंटरटेन नहीं कर पाएगी। लेकिन ऑडियंस को ये स्टारकास्ट से भरी फिल्म पसंद आ रही है। फिल्म एन दूसरे सोमवार को 2.65 करोड़ का कलेक्शन किया है। पहले हफ्ते में ये फिल्म 93 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था और अब 11 दिनों में ये कुल आंकड़ा 117 करोड़ तक पहुंच गया है। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में फिल्म कमाई जारी रखेगी और अपना बजट निकाल पाएगी। अक्षय कुमार की ये फिल्म लगातार हाल में रिलीज हुई आलिया भट्ट की एल्फा को टक्कर दे रही है। एल्फा ने सोमवार को 3.85 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।
फिल्म के डिजिटल राइट्स बेचे गए
रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स ने फिल्म के डिजिटल, सेटेलाइट और म्यूजिक राइट्स पहले ही बेच दिए थे। उसी रकम से बजट निकाला गया है। अब माना जा रहा है फिल्म जो भी कमाई थिएटर से करेगी वो प्रॉफिट का हिस्सा है। एक्टर अक्षय कुमार ने भी अपनी फीस का एक टुकड़ा भर लिया है। बाक़ी की फीस फिल्म के प्रॉफिट से लेने की खबर है।
फिल्म की कास्ट और कहानी
वेलकम टू द की लंबी कास्ट खबरों में बनी हुई है। इस फिल्म में कई बड़े हीरो के साथ सपोर्टिंग एक्टर्स नजर आ रहे हैं। इन सभी कलाकारों के काम ने ऑडियंस को प्रभावित किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, तुषार कपूर, परेश रावल, अरशद वारसी, श्रेयस तलपडे, मुकेश तिवारी, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अफताब शिवदासानी समेत कई एक्टर्स ने काम किया है। फिल्म की कहानी एक भ्रष्ट बिजनेसमैन के इर्दगिर्द रची गई है।। वो अपने काले पैसों को एक फिल्म पर लगता था। फिल्म थिएटर पर देखी जा रही है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




