Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार नाना पाटेकर के मौत से पहले कैसे थे आखिरी पल, बेटे ने...

नाना पाटेकर के मौत से पहले कैसे थे आखिरी पल, बेटे ने बताया क्या हुआ था उस दिन

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/16/1200x900/nnkl_1792171362764_3zss_1792171380406_EFkE_4ef55de8-420d-406e-af0d-bb5fabb9c6ef_FZtV.jpg

नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने अब एक्टर के आखिरी पलों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि क्या हुआ था एक्टर के साथ और वह खुद कहां थे उस वक्त।

नाना पाटेकर का कुछ दिनों पहले निधन हो गया। नाना के जाने से ना सिर्फ उनके परिवार को बल्कि इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। अब नाना के बेटे मलहार पाटेकर ने अपने पिता के आखिरी समय के बारे में बात की और बताया कि क्यों उनके पैरेंट्स अलग रहते थे और लीगली अब भी क्यों मैरिड हैं।

क्या हुआ था नाना के साथ

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए मल्हार ने कहा, ‘नाना जी गोवा में थे और मेरा कजिन प्रसाज जो उनके एंटरटेनमेंट से रिलेटेड मीटिंग देखते हैं उन्हें मुंबई भेज दिया था क्योंकि उन्हें केबीसी मराठी में शूट करना था माधुरी जी के साथ। इसके अलावा मेरा बड़ा भाई अमय, उन्हें घर की ऊपरी मंजिल पर ठहराने के बाद ही वहां से गया।’

नाना के बेटे कहां थे उस वक्त

उन्होंने आगे कहा, ‘नानाजी वो थे जो कभी किसी को परेशान नहीं करते थे। तो तब उन्हें कुछ दिक्कत फील हुई तो उन्होंने अमय को मैसेज किया और उसके बाद उन्होंने कॉल किया। अमय तुरंत वहां आ गए, लेकिन तब तक बहुत देरी हो गई थी। मुझे मेरी मां का कॉल आया सुबह 5 बजे के आस-पास क्योंकि मैं पुणे में था। उसके बाद क्या हुआ कुछ याद नहीं। मुझे ऐसा लगा कि मेरी पूरी दुनिया खत्म हो गई।’

पैरेट्स के रिश्ते को लेकर क्या बोले

अपने पैरेंट्स को लेकर मल्हार ने कहा कि वो दोनों भले ही अलग रहते थे, लेकिन इमोशनली वह कनेक्टेड रहते थे। वह बोले, ‘मुझे मेरे पैरेंट्स से काफी हिम्मत मिली है। मुझे नहीं फर्क पड़ता लोगों से। रिएलिटी में हम बतौर परिवार स्ट्रॉन्ग हैं और इमोशनली कनेक्टेड हैं। यहां तक कि मेरे कजिन और अंकल सबके हम करीब हैं। मुझे सबका प्यार मिला है हमेशा और बस इससे ही फर्क पड़ता है।’

पिता को लेकर क्या बोले मल्हार

मल्हार ने आगे कहा, ‘इतना सब कुछ वायरल हो रहा, वो कितना गलत है। बस क्योंकि हम इंस्टाग्राम पर फैमिली पिक्स नहीं शेयर करते हैं, इसका मतलब ये नहीं कि हमारा बॉन्ड नहीं है। यहां तक कि मेरे पैरेंट्स अलग होने के बाद भी अच्छे थे एक-दूसरे के साथ। 38-39 साल का बॉन्ड था। जो चीजें मैंने पढ़ी उसका जवाब ये है कि वो अकेले नहीं थे, कभी नहीं थे और ना ही हमने कभी उनका साथ छोड़ा। हम में से कोई हमेशा उनके साथ रहता था। वह काफी एक्टिव थे और जिम में 2 से ढ़ाई घंटे तक वर्कआउट करते थे। यंगस्टर्स तक नहीं कर पाते हैं।’

बता दें कि नाना का निधन गोवा में कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ। 75 की उम्र में वह इस दुनिया को छोड़कर चले गए थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN