Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/16/1200x900/Ranabaali_1772271443779_1772271448873_1792169575499_RwVJ_28dc94af-9c3c-45f9-91e1-f48195b211d0_KDyk.jpgविजय और रश्मिका की ‘रणबाली’ आज यानी 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। राहुल सांकृतियन द्वारा निर्देशित यह पीरियड ड्रामा भारत में ब्रिटिश शासन के दौर पर आधारित है।
Ranabaali OTT Release: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी ऑफस्क्रीन ही नहीं ऑनस्क्रीन भी काफी पसंद की जाती है। रश्मिका और विजय एक बार फिर स्क्रीन पर साथ नजर आ रहे हैं। ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ के बाद ये दोनों अब ‘रणबाली’ में नजर आ रही है। विजय और रश्मिका की ‘रणबाली’ आज यानी 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। राहुल सांकृतियन द्वारा निर्देशित यह पीरियड ड्रामा भारत में ब्रिटिश शासन के दौर पर आधारित है। ‘रणबाली’ थिएटर के रिलीज के दिन ही अब इसके ओटीटी रिलीज की खबर सामने आ चुकी है। आइए जानते हैं इसकी OTT रिलीज के बारे में।
OTT पर ‘रणबाली’ को कहां देखें?
खबरों के अनुसार, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज के बाद ‘रणबाली’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक OTT रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की है। उम्मीद है कि यह फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में उपलब्ध होगी। फैंस को यह जानने के लिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा कि वे इसे ऑनलाइन कब देख सकते हैं।
‘रणबाली’ के बारे में?
‘रणबाली’ ब्रिटिश शासन के दौर पर आधारित। इसमें ‘रणबाली’ रायलसीमा के लोगों के संघर्ष की कहानी है। यह फिल्म 1876-1878 के मद्रास अकाल के समय से प्रेरित है। विजय देवरकोंडा ने ‘सिंगनमला बोब्बिली रणबाली’ का किरदार निभाया है, जो ब्रिटिश शासन और शोषण के खिलाफ लड़ता है।
‘जयम्मा’ के रोल में हैं रश्मिका
रश्मिका मंदाना ने ‘जयम्मा’ का रोल किया है, जो उनके सफर का एक अहम हिस्सा है। ‘द ममी’ फिल्म के लिए मशहूर दक्षिण अफ्रीकी अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लो ने इसमें विलेन ‘सर थियोडोर हेक्टर’ का किरदार निभाया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे रणबाली अपने लोगों को अत्याचार से बचाने के लिए लड़ता है। इस फिल्म के निर्देशक राहुल सांकृतियन हैं और इसे ‘मैथरी मूवी मेकर्स’ ने प्रोड्यूस किया है। कार्तिक श्रीनिवास आर इसके एडिटर हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




