Home Latest news ताज़ा खबर ‘नारी शक्ति वंदन संशोधन समय की मांग है’, PM मोदी ने शेयर...

‘नारी शक्ति वंदन संशोधन समय की मांग है’, PM मोदी ने शेयर किया वीडियो

4
0

Source :- Khabar Indiatv

मोदी सरकार कल (सोमवार को) लोकसभा में परिसीमन बिल पेश करेगी। केंद्र सरकार ने बिल को पास कराने की पूरी तैयारी कर ली है। सारे नंबर जुटा लिए गए हैं। इस बार मोदी सरकार कोई भी चूक करने के मूड में नहीं है। उधर, इंडिया गठबंधन में खलबली मची है। डिलिमिटेशन बिल को लेकर गठबंधन में जबरदस्त फूट नजर आ रही है। वक्त बहुत कम है, ऐसे में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत इंडी अलायंस के सभी नेता फुल एक्शन मोड में आ चुके हैं। इस बीच, पीएम मोदी ने नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह नारी शक्ति वंदन को समय की मांग बता रहे हैं।

आधी आबादी के सपनों के लिए संकल्प को पूरा करना ही है- PM मोदी

पीएम मोदी ने X पर नया वीडियो शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, ‘भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान।’ इस वीडियो में पीएम मोदी कहते हुए दिख रहे हैं कि नारी शक्ति को भागीदारी दिलाने की लड़ाई दशकों से चल रही है। वर्षों से मैं भी इसके लिए प्रयास करने वालों में से एक हूं। नारी शक्ति के सशक्तिकरण का बीजेपी एनडीए का संकल्प अक्षुण्ण है। हमारे लिए देश हित सर्वोपरि है। लेकिन जब कुछ लोगों के लिए दल हित सब कुछ हो जाता है, दल हित देश हित से बड़ा हो जाता है, तो नारी शक्ति को, देश हित को इसका खामियाजा उठाना पड़ता है। नारी शक्ति वंदन संशोधन समय की मांग है। हमारा आत्मबल अजेय है। हमें आधी आबादी के सपनों के लिए, देश के भविष्य के लिए इस संकल्प को पूरा करना ही है।

DMK और शरद पवार की पार्टी को मनाने की कवायद तेज

गौरतलब है कि इंडी अलायंस के नेता आज शरद पवार और एमके स्टालिन से मुलाकात करने जा रहे हैं। उधर, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता चेन्नई में डीएमके चीफ एमके स्टालिन से मिलने वाले हैं। स्टालिन से मुलाकात के बाद राहुल गांधी, सोनिया गांधी और खड़गे समेत इंडी गठबंधन के नेता मुंबई के लिए रवाना होंगे। आज रात 8 बजे वो मुंबई में शरद पवार से मिलेंगे। शरद पवार इस समय ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट हैं। ऐसे में ये मुलाकात अस्पताल में ही होने की उम्मीद की जा रही है।

NCP-SP और DMK कर चुके हैं बिल के समर्थन का ऐलान

जान लें कि शरद पवार की पार्टी के 8 सांसद हैं। NCP-शरद पवार ने परिसीमन बिल को लेकर मोदी सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया है। वहीं, डीएमके के पास 22 लोकसभा सांसद हैं। स्टालिन भी बिल को सपोर्ट करने की घोषणा कर चुके हैं। राहुल गांधी की कोशिश है कि अगर किसी भी तरह इन दोनों को मना लिया जाए तो मोदी सरकार के परिसीमन बिल को रोका जा सकता है। उधर, राहुल गांधी से मुलाकात से पहले स्टालिन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि गद्दार नहीं वीरों की तरह याद किया जाएगा, हमने तमिलनाडु के हित में फैसला लिया।

ये भी पढ़ें- डिलिमिटेशन बिल पर मोदी सरकार मजबूत, पलट दी बाजी, टारगेट 360 पार, कौन पक्ष में और कौन विरोध में?

SOURCE : - KHABAR INDIA NEWS