Home LIFESTYLE NEWS HINDI नार्सिस्टिक इंसान से पड़ चुका है पाला तो बिना झगड़े हराने के...

नार्सिस्टिक इंसान से पड़ चुका है पाला तो बिना झगड़े हराने के लिए ये 4 बातें रखें याद

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लाइफ में नार्सिस्टिक इंसान की एंट्री होने से बची-खुची जिंदगी नरक बन जाती है क्योंकि ऐसे लोगों को हराना और उनसे पीछा छुड़ाना काफी मुश्किल होता है। लेकिन बगैर झगड़ा किए आप इन 4 तरह से उन्हें हरा सकती हैं।

नारसिस्टिक इंसान को हराने से पहले उसे पहचानना जरूरी है। ऐसा इंसान जो केवल खुद के बारे में सोचता, खुद को बाकी सबसे बेहतर समझता है और हर वक्त जिसे तारीफ की चाह होती है। ऐसे इंसान को दूसरों की भावनाओं से कोई मतलब नहीं होता ये प्रेम नहीं करते केवल अपनी जरूरतें पूरी करते हैं और ऐसे इंसान का असली स्वभाव उसके घरवालों को सबसे ज्यादा करीब से देखने को मिलता है। अगर वो भाई-बहनों मे खुलकर व्यवहार जाहिर नहीं कर पाता तो अपने लाइफ पार्टनर को सबसे पहले अपनी पर्सनैलिटी का ये हिस्सा दिखाता है। ऐसे में लाइफ पार्टनर की जिंदगी काफी दुखद हो जाती है। चूंकि ये आपको हर वक्त लड़ने-झगड़ने का मौका देकर खुद को सही साबित करेगा। ऐसे में समझना होगा कि नार्सिस्टिक इंसान से जीतने के लिए बिना एक शब्द बोलें ये 4 काम करने होंगे, जिससे आप उससे जीत सकें और इन्हीं व्यवहार से वो खुद को हारा हुआ पाएगा।

माफी मांगने की गलती ना करें

नार्सिसिस्ट इंसान को किसी से प्यार नहीं होता ये केवल खुद से प्यार करते हैं।ऐसे इंसान को हमेशा अटेंशन की जरूरत होती है। अब ये पॉजिटिव अटेंशन है या नेगेटिव अटेंशन- इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर आप ऐसे इंसान के सामने अपनी सफाई रखते हैं, रोते हैं, गुस्सा करते हैं तो इससे इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता बल्कि वो खुश होता है कि आप लगातार उसी के बारे में सोच रही हैं। इसलिए सबसे पहले इस सर्किल को बंद करें और उसकी बातों पर उसके सामने कोई नाराजगी या रोना जाहिर ना करें। जब आप चुप हो जाते हैं तो उसे टेंशन होती है कि आपने उस पर ध्यान देना छोड़ दिया है।

इमोशनली रिएक्ट ना करें

जब रिश्ते में कोई इंसान किसी तरह का रिएक्शन नहीं देता तो वो सबकुछ एकतरफा कंट्रोल करता है। नार्सिस्टिक लोग इमोशनली स्ट्रांग नहीं होते लेकिन वो अपनी भावनाओं को जाहिर नहीं करते। जब भी रिश्ते में ऐसी सिचुएशन आए तो अपनी भावनाओं को कंट्रोल करें और किसी भी तरह का जवाब ना दें और ना ही कोई रिएक्शन दें। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि उसकी बातों का फौरन जवाब ना देकर समय लगाएं। नार्सिस्टिक इंसान का ईगो हर्ट होना ही उनके लिए सबसे बड़ा घाव होता है।

ना समझने दें खास

अधिकतर रिश्ते में नार्सिस्टिक इंसान खुद को स्पेशल समझते हैं। उन्हें लगता है कि आपका उसके बिना काम ही नहीं चलेगा। इस भ्रम को तोड़ें कि आपका काम उसके बिना नहीं चलेगा। उसे अकेला छोड़ दें क्योंकि वो आपके साथ ऐसा बर्ताव करते हैं जिससे आपके परिवार और दोस्त छूट जाएं। तो खुद को अकेला होने से पहले ऐसे इंसान को अकेला करना जरूरी होता है।

पुरानी यादों से बाहर आएं

नार्सिस्टिक इंसान की दी हुई प्रताड़ना को कभी भी खुद पर हावी ना होने दें क्योंकि वो यहीं चाहता है कि आप पिछली बातों को याद कर दुखी होते रहें। इसलिए वो फिर से दोबारा आपके साथ होने के लिए पुरानी अच्छी बातों को दोहराते हैं लेकिन गलती ना करें और ऐसे लोगों से दूर ही रहें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN