Home LIFESTYLE NEWS HINDI ना तलना, ना सुलगाना! खौलते पानी में डालकर बनाएं बिहार स्टाइल लिट्टी,...

ना तलना, ना सुलगाना! खौलते पानी में डालकर बनाएं बिहार स्टाइल लिट्टी, स्वाद चखकर रह जाएंगे दंग

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लिट्टी चोखा आपने कई बार खाया होगा लेकिन क्या कभी पानी में लिट्टी बनाई है। चलिए आज आपको लिट्टी-चोखा बनाने की सिंपल रेसिपी बताते हैं।

बिहार की फेमस डिश लिट्टी चोखा आपने कभी न कभी जरूर खाया होगा और उसका स्वाद आपके मुंह में घुल गया होगा। लिट्टी-चोखा बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है और आज हम इसे बनाने का नया तरीका आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं। वैसे तो लिट्टी को बनाने के लिए अंगीठी सुलगाओ और फिर उस पर इसे पकाने में काफी समय लग जाता है। लेकिन पानी वाले तरीके से आपको तलना और सुलगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बस आपको पानी खौलाना है और उसमें लिट्टी को पका लेना है। चलिए लिट्टी बनाने का सिंपल तरीका आपको बताते हैं।

पानी वाली लिट्टी बनाने के आसान स्टेप्स

आटा करें तैयार

एक बर्तन में गेहूं का आटा लें। इसमें थोड़ा नमक और 1-2 चम्मच घी डालकर मिलाएं। पानी की मदद से नरम आटा गूंथ लें और 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें।

सत्तू की फिलिंग भरें

एक बाउल में सत्तू लें। इसमें बारीक कटा प्याज, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, धनिया, अजवाइन, कलौंजी, नमक, नींबू का रस और थोड़ा सरसों का तेल डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं। जरूरत के हिसाब से थोड़ा पानी डालकर फिलिंग तैयार करें। आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें। हर लोई को हल्का बेलकर बीच में सत्तू की फिलिंग रखें और किनारों को बंद करके गोल आकार दें।

खौलते पानी में पकाएं

एक बड़े बर्तन में पानी उबालें। पानी अच्छी तरह खौलने लगे तो तैयार लिट्टियों को सावधानी से इसमें डालें। इन्हें तब तक पकाएं जब तक लिट्टी अच्छी तरह फूलकर पक न जाए। पकी हुई लिट्टियों को पानी से निकालकर कुछ देर सुखाएं। अगर आपको तलना है, तो हल्का घी-तेल लगाकर कड़ाही में डालकर कुछ देर पका लें।

चोखा बनाने का तरीका

  • चोखा के लिए सामग्री- चोखा बनाने के लिए 2 बड़े आलू, 1 बैंगन, 2-3 टमाटर, 2 हरी मिर्च, 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ, 1-2 चम्मच सरसों का तेल, बारीक कटा हरा धनिया, स्वादानुसार नमक, ½ चम्मच नींबू का रस और 2-3 कली बारीक कटा हुआ लहसुन लें।
  • बनाने की विधि- आलू उबाल लें। बैंगन और टमाटर को भूनकर या उबालकर नरम कर लें। ठंडा होने पर इनका छिलका उतार लें। एक बड़े बर्तन में आलू, बैंगन और टमाटर डालकर हाथ या मैशर से अच्छी तरह मैश कर लें। इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, लहसुन, हरा धनिया और नमक डालें। अब कच्चा सरसों का तेल और नींबू का रस डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। तैयार चोखे को गरमागरम लिट्टी के साथ परोसें। ऊपर से थोड़ा घी डालकर खाने पर स्वाद और भी बढ़ जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN