Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/12/1200x900/ramayana_jailer_dhood_1791779745276_ufK5_1791779762209_ohr8_02f4c144-1c0f-4d43-a5fe-fc07ac63bbc0_TkiZ.pngआईएमडीबी की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट में एक राजस्थानी फिल्म ने रामायण और जेलर 2 जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है। हम जिस राजस्थानी फिल्म की बात कर रहे हैं उसके ट्रेलर ने इंटरनेट पर तहलका मचाया हुआ है।
आनेवाले महीनों में कुछ शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों और सीरीज में फैंस को किसका सबसे ज्यादा इंतजार है, इसकी एक लिस्ट आईएमडीबी ने जारी की है। आईएमडीबी की इस लिस्ट में एक राजस्थानी फिल्म ने रामायण और जेलर 2 जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है।
कैसे तय होती है आईएमडीबी की लिस्ट?
आईएमडीबी की ये लिस्ट इन फिल्मों और सीरीज के टाइटल पेज पर आनेवाले रियल टाइम व्यूज के आधार पर तय की जाती है। आज यानी 12 अक्टूबर को इस लिस्ट में नंबर 1 पर राजस्थानी फिल्म धूड़ है।
आईएमडीबी टॉप 5 मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्में
आईएमडीबी की इस लिस्ट के मुताबिक, नंबर 1 पर राजस्थानी फिल्म धूड़ है, दूसरे पर एम्परर वर्सेस शरत चंद्रा है। तीसरे पर दशमी, चौथे पर रामायण और 5वें पर रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 है।
ये भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर 1 बनी ये फिल्म, एक हत्या से बिखर जाता है पूरा परिवार, IMDb पर मिली 7.1 की रेटिंग
कब रिलीज होगी साइकोलॉजिकल थ्रिलर धूड़
राजस्थानी फिल्म धूड़ की बात करें तो ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। धूड़ के नाम एक खास रिकॉर्ड भी है। ये पहली राजस्थानी फिल्म है जो पैन-इंडिया स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
इंटरनेट पर छाया फिल्म का ट्रेलर
इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। ट्रेलर को देखने के बाद ही लोगों ने इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता दिया है। धूड़ के प्लॉट की बात करें तो फिल्म की कहानी 90 के दशक के राजस्थान को दिखाएगी। फिल्म के ट्रेलर से समझ आता है कि इस फिल्म में दर्शकों को सस्पेंस, धोखा और लालच देखने को मिलेगा।
ट्रेलर देख क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
यूट्यूब पर इस फिल्म के ट्रेलर को अबतक 3.1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, ट्रेलर को देखने के बाद लोगों ने फिल्म को लेकर पॉजिटिव बातें की हैं। एक यूजर ने लिखा- रोंगटे खड़े कर दिए सर। ट्रेलर से साफ है कि थिएटर में आग लगने वाली है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- ट्रेलर ने मूवी को लेकर हमारी उत्सुकता बढ़ा दी, कब आएगी 23 अक्टूबर? एक ने लिखा- अब ये हुई न कुछ बात। एक ने लिखा- भाईसाहब, ये तो एक नंबर लग रही है। आशा करता हूं फिल्म को वो पहचान मिले, जिसकी वो हकदार है।
धूड़ के बारे में
धूड़ की बात करें तो इस फिल्म में विवेक पारेख, प्रवीण चौधरी, यशपाल शर्मा, अल्का अमीन और भवानी सिंह चौहान जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म को आनंद सिंह चौहान ने डायरेक्ट किया है और लिखा है। वहीं, मेहुल सुरती ने फिल्म के संगीत को तैयार किया है।
ये भी पढ़ें: 42 साल पहले जिस घटना ने ली करीब 15,000 मासूमों की जान, 2023 में उसी पर बनीं सीरीज, 8.4 है IMDb रेटिंग
लिस्ट में शामिल अन्य फिल्मों के बारे में
एम्परर वर्सेस शरत चंद्र: ये एक आगामी बंगाली ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्रीजीत मुखर्जी ने किया है।
दशमी: ये एक मराठी थ्रिलर फिल्म है जो 23 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म को योगेश भोसले ने डायरेक्ट किया है।
रामायण: लिस्ट में चौथे नंबर की फिल्म रामायण की बात करें तो ये फिल्म नितेश तिवारी ने डायरेक्ट की है। फिल्म 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, लारा दत्ता और अरुण गोविल जैसे कलाकार नजर आएंगे।
जेलर 2: जेलर 2 की बात करें तो इस फिल्म में रजनीकांत रिलीज होगी। जेलर 2 साल 2023 में आई फिल्म जेलर का ही सीक्वल है। इस फिल्म को नेलसन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




