Home rss business hindi निवेशकों को बोनस में प्रेफरेंस शेयर का तोहफा, खबर से स्टॉक में...

निवेशकों को बोनस में प्रेफरेंस शेयर का तोहफा, खबर से स्टॉक में 20% का अपर सर्किट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • TTK Healthcare ने बताया है कि उसका बोर्ड मौजूदा इक्विटी शेयरधारकों को बोनस के तौर पर नॉन-कन्वर्टिबल रिडीमेबल प्रेफरेंस शेयर (NCRPS) जारी करने की योजना पर विचार करेगा

भारतीय शेयर बाजार में तेजी के बीच मंगलवार को TTK हेल्थकेयर के स्टॉक भी डिमांड में थे। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन इस कंपनी के शेयर में 20% का अपर सर्किट लगा। यह तेजी कंपनी की ओर से किए गए एक ऐलान की वजह से है। आइए डिटेल जान लेते हैं।

क्या है ऐलान?

TTK हेल्थकेयर ने घोषणा की है कि उसका बोर्ड एक ‘स्कीम ऑफ अरेंजमेंट’ (व्यवस्था योजना) पर विचार करेगा, जिसके तहत मौजूदा इक्विटी शेयरधारकों को बोनस के रूप में नॉन-कन्वर्टिबल रिडीमेबल प्रेफरेंस शेयर जारी किए जा सकते हैं। बता दें कि नॉन-कन्वर्टिबल रिडीमेबल ऐसे प्रेफरेंस शेयर होते हैं, जिन्हें कंपनी की शर्तों के मुताबिक तय अवधि में वापस भुनाया जा सकता है। इन्हें इक्विटी शेयरों में बदला नहीं जा सकता। इस तरह के शेयरों पर मिलने वाला लाभ और इन्हें भुनाने की शर्तें कंपनी की ओर से तय की जाती हैं।

20 नवंबर को बैठक

बहरहाल, इस प्रस्ताव पर विचार करने के लिए 20 नवंबर 2026 को TTK हेल्थकेयर के बोर्ड की बैठक होगी। हालांकि, अभी कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि हर शेयरधारक को कितने प्रेफरेंस शेयर मिलेंगे। इसके लिए बोनस रेश्यो, शेयरों की फेस वैल्यू, डिविडेंड दर और रिडेम्पशन की अवधि जैसी जानकारियों का इंतजार करना होगा।

शेयर का परफॉर्मेंस

TTK हेल्थकेयर के शेयर 20% तक उछलकर बीएसई पर 1,106.15 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए। कंपनी के शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 1,250 रुपये है, जो सितंबर 2026 में दर्ज हुआ था। वहीं, 52 सप्ताह का निचला स्तर 737 रुपये रहा। शेयर का यह भाव मार्च 2026 में देखा गया था। शेयर के प्रदर्शन पर नजर डालें तो पिछले छह महीने के दौरान शेयर ने करीब 17% रिटर्न दिया है लेकिन एक साल के आधार पर इसमें लगभग 8% की गिरावट दर्ज की गई है।

कंपनी के बारे में

TTK हेल्थकेयर कंज्यूमर हेल्थकेयर उत्पादों के निर्माण और वितरण के काम में लगी है। वित्त वर्ष 2027 की सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर लगभग 10 प्रतिशत बढ़कर ₹222.9 करोड़ हो गया और रेवेन्यू 15 प्रतिशत बढ़कर ₹233.38 करोड़ हो गया। TTK Healthcare के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो प्रमोटर्स के पास 74.56 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 25.44 फीसदी की है। पब्लिक शेयरहोल्डर्स में विदेशी संस्थागत निवेशकों के पास 1.95 फीसदी शेयर हैं। यह 2,75,155 शेयर के बराबर है। इसके अलावा जुपिटर इंडिया के पास भी कंपनी के 1.52 फीसदी या 2,15,225 शेयर हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN