Home LIFESTYLE NEWS HINDI नॉर्मल डिलीवरी होने में मदद करता है ये 1 फल, डॉक्टर ने...

नॉर्मल डिलीवरी होने में मदद करता है ये 1 फल, डॉक्टर ने दी 36वें हफ्ते से खाने की सलाह

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हर प्रेगनेंट महिला चाहती है कि उसकी डिलीवरी नॉर्मल और सुरक्षित तरीके से हो। ऐसे में डिलवरी के आखिरी महीनों में अपनी डाइट का खास ध्यान रखें। डॉक्टर के मुताबिक प्रेग्नेंसी के 36वें हफ्ते से आप ये फल खाना शुरू कर सकती हैं। ये एकमात्र फल है, जो नॉर्मल डिलीवरी में मदद कर सकता है।

प्रेग्नेंसी के नौ महीने हर महिला के लिए बेहद खास होते हैं। इस दौरान होने वाली मां की सबसे बड़ी चिंता बच्चे की सेहत और सेफ डिलीवरी को लेकर रहती है। हर लेडी चाहती है कि उनकी डिलीवरी नॉर्मल हो और इसके लिए वो प्रेग्नेंसी के आखिरी महीनों में अपने खानपान का खास ध्यान भी रखती हैं। हालांकि, नॉर्मल डिलीवरी होना कई बातों पर निर्भर करता है। ऐसे में सही खानपान की जानकारी होना जरूरी है। गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. जैमिनकुमार ने एक ऐसे फल के बारे में बताया है, जिसे प्रेग्नेंसी के आखिरी हफ्तों में खाने से नॉर्मल डिलीवरी होने में काफी फायदा मिल सकता है। आइए जानते हैं वो फल कौन सा है।

नॉर्मल डिलीवरी के लिए फायदेमंद है ये 1 फल

गाइनेकोलॉजिस्ट के मुताबिक खजूर एकमात्र ऐसा फल है, जो नॉर्मल डिलीवरी होने में मदद कर सकता है। खजूर स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। प्रेग्नेंसी के आखिरी हफ्तों में खजूर खाने से शरीर को लेबर यानी डिलीवरी की प्रक्रिया के लिए तैयार होने में मदद मिल सकती है। हालांकि इसे नॉर्मल डिलीवरी की गारंटी नहीं मानना चाहिए।

प्रेग्नेंसी के किस हफ्ते से खाना शुरू करें खजूर?

डॉक्टर के मुताबिक, प्रेगनेंट महिलाएं प्रेग्नेंसी के 36वें हफ्ते के बाद खजूर खाना शुरू कर सकती हैं। इस समय तक शरीर धीरे-धीरे डिलीवरी की तैयारी करने लगता है। ऐसे में खजूर को अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, इसे खाने से पहले अपनी गाइनेकोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें, खासकर अगर आपको प्रेग्नेंसी में डायबिटीज की परेशानी है।

रोज कितने खजूर खाने चाहिए?

प्रेग्नेंसी के 36वें हफ्ते के बाद रोजाना 4 से 6 खजूर खाए जा सकते हैं। इस दौरान नियमित रूप से इनका सेवन करने की सलाह दी जाती है। हालांकि, हर महिला की सेहत और प्रेग्नेंसी अलग होती है। इसलिए खजूर की यह मात्रा सभी के लिए सही हो, यह जरूरी नहीं है। खासकर अगर आप किसी तरह की हेल्थ संबंधी समस्या से जूझ रही हैं, तो डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

प्रेग्नेंसी में खजूर खाने के फायदे

  • सर्विक्स को नरम करने में मदद मिलती है

डॉक्टर के अनुसार प्रेग्नेंसी में खजूर खाने से सर्विक्स यानी बच्चेदानी का मुंह प्राकृतिक रूप से नरम करने में मदद मिल सकती है। कुछ अध्ययनों में भी प्रेगनेंसी के आखिरी हफ्तों में खजूर खाने और सर्विक्स के बेहतर तरीके से तैयार होने में मदद मिलती है।

  • खजूर खाने से इंडक्शन की जरूरत कम पड़ सकती है

कई बार प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में लेबर अपने आप शुरू नहीं होता। ऐसी स्थिति में डॉक्टर दवाओं या दूसरे तरीकों से लेबर शुरू करवाते हैं, जिसे इंडक्शन कहते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि नियमित रूप से खजूर खाने से कुछ महिलाओं में नेचुरल लेबर की प्रोसेस को सपोर्ट मिल सकता है। इससे इंडक्शन की जरूरत कम पड़ने की संभावना हो सकती है, लेकिन इसकी गारंटी नहीं है।

• खजूर खाने से नॉर्मल डिलीवरी के चांस बढ़ सकते हैं

डॉक्टर के अनुसार, प्रेग्नेंसी के आखिरी हफ्तों में खजूर खाने से शरीर को लेबर के लिए तैयार होने में मदद मिल सकती है। इससे कुछ महिलाओं में नॉर्मल डिलीवरी की संभावना बेहतर हो सकती है। हालांकि केवल खजूर खाने से नॉर्मल डिलीवरी नहीं होती। डिलीवरी का तरीका बच्चे की पोजीशन, मां की सेहत और दूसरी मेडिकल सिचुएशन पर भी निर्भर करता है।

• डिलीवरी के बाद रिकवरी में भी मिल सकता है फायदा

डिलीवरी के बाद महिला के शरीर को दोबारा सामान्य होने में समय लगता है। इस दौरान सही खानपान बहुत जरूरी होता है। खजूर खाने से शरीर को ऊर्जा मिल सकती है, जो रिकवरी के दौरान मददगार हो सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN