Home rss sports hindi न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले BCCI ने जारी किया अपडेटेड...

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले BCCI ने जारी किया अपडेटेड स्क्वॉड, सिराज को इंडिया-ए टीम का बनाया गया हिस्सा

4
0

Source :- KHABAR INDIATV

भारतीय क्रिकेट टीम अभी न्यूजीलैंड के दौरे पर है, जहां उसे पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला एक नवंबर को हैमिल्टन के स्टेडियम में खेलना है। वहीं इसके बाद टीम इंडिया मेजबान टीम के खिलाफ 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, जिसमें उसका आगाज होने से पहले एक बड़ा झटका तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में लगा है जो इस वनडे सीरीज से चोटिल होने की वजह से बाहर हो गए हैं, जिसको लेकर बीसीसीआई ने आधिकारिक ऐलान कर दिया है। वहीं वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई की तरफ से पहले तीन और आखिरी के दो मैचों के लिए अलग-अलग स्क्वॉड का ऐलान किया गया था जिसको लेकर अपडेटेड स्क्वॉड अब घोषित कर दिया गया है। वहीं मोहम्मद सिराज को दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए इंडिया-ए के स्क्वॉड का हिस्सा बनाया गया है।

प्रसिद्ध कृष्णा अभी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे

बीसीसीआई की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा की चोट को लेकर जो जानकारी दी गई उसमें उन्होंने बताया कि वह अभी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं और उनको जरूरी वर्कलोड हासिल करने के लिए अभी और समय चाहिए। अगर प्रसिद्ध ‘रिटर्न टू प्ले’ असेसमेंट पास कर लेते हैं, तो वह न्यूजीलैंड-ए के ​​खिलाफ तीसरे और आखिरी चार दिवसीय मैच के लिए इंडिया-ए टीम से जुड़ जाएंगे। इससे उन्हें मैच की प्रैक्टिस करने और टेस्ट सीरीज के लिए तैयार होने का मौका मिलेगा। वहीं, मोहम्मद सिराज 31 अक्टूबर से शुरू होने वाले दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए इंडिया-ए टीम से जुड़ेंगे।

पहले तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम का अपडेटेड स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (केवल पहले वनडे के लिए)।

चौथे और पांचवें वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम का अपडेटेड स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।

नीतीश कुमार रेड्डी सिर्फ पहले वनडे के लिए रहेंगे उपलब्ध

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के स्क्वॉड का हिस्सा ऑलराउंडर खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी को लेकर भी बीसीसीआई ने जानकारी दी कि वह सिर्फ पहले मुकाबले में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी इंडिया-ए के साथ जुड़ेंगे जिसमें वह न्यूजीलैंड-ए के ​​खिलाफ तीसरे और आखिरी चार दिवसीय मैच में टेस्ट सीरीज की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए हिस्सा लेंगे।

न्यूजीलैंड ‘ए’ के ​​खिलाफ दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए इंडिया-ए का अपडेटेड स्क्वॉड

यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, यश राठौड़, आर. स्मरण, ध्रुव जुरेल (कप्तान, विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, शिखर मोहन, मुकेश चौधरी, मुकेश कुमार, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर)।

ये भी पढ़ें

अर्शदीप सिंह ने रच दिया नया इतिहास, T20I में पूरे किए 150 विकेट, आयरिश गेंदबाज का तोड़ा रिकॉर्ड

ऑकलैंड में हार के बाद कप्तान अय्यर का छलका दर्द, अगले मैच को लेकर दे दिया अभी से बड़ा बयान

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV