Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/27/1200x900/Anupamaa_27_May_1779850857257_1779850862656_70288b82-1ad9-4614-ba1b-a78ff0c1b4b2.jpgAnupamaa 27 May 2026 Written Update: अनुपमा जब गरीबों को बचा हुआ खाना बांट रही होगी, तो उस दौरान प्रेम और राही बाहर ही खड़े होंगे। उन्हें अनुपमा की बातों से एक अहम सबक मिलेगा, लेकिन श्रुति के कान पर जूं नहीं रेंगेगी।
Anupamaa 27 May 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल के बुधवार के एपिसोड की शुरुआत एक धमाकेदार सेलिब्रेशन के साथ होगी। परी और राजा जया को लेकर ‘लव यू जिंदगी’ कैफे गए होंगे। वहां पर ईशानी, माही, अंश और बंकू उनका जोरदार स्वागत करेंगे। धमाकेदार सेलिब्रेशन होगा और सभी परी की प्रेग्नेंसी को लेकर सुपर एक्साइटेड होंगे। सबका इतना सारा प्यार देखकर परी की आंखें भर आएंगी। हालांकि सभी को हैरत होगी कि उनके कैफे में चल रहे म्यूजिक और जश्न की आवाजें सामने अनुज कैफे तक जा रही होंगी, लेकिन फिर भी परी से मिलने के लिए राही नहीं आई।
पत्नी राही पर बंदिशे लगाएगा प्रेम
उधर अनुज के कैफे में म्यूजिक और चीयरिंग की आवाजें सुनकर परी तो आना चाहती होगी, लेकिन अपने पतिदेव का बदला हुआ मिजाज देखकर उसे अपना मन मारना पड़ेगा। जब प्रेम देखेगा कि परी की प्रेग्नेंसी की वजह से राही उससे मिलने जाना चाहती है, तो वह अपनी पत्नी से कहेगा- परी का प्रेग्नेंसी में शाह हाउस जाना अलग बात है और तुम्हारा वहां जाना अलग बात है। राही चाहकर भी परी से मिलने नहीं जा पाएगी। देर रात जब अनुपमा कैफे का बचा हुआ खाना गरीबों में बांट रही होगी तो राही को अहसास होगा कि प्रेम और श्रुति कितनी गलत राह पर चल रहे हैं।
राही और प्रेम को मिलेगा सबक
होगा यह कि ईशानी अपनी अनु मां से बचा हुआ खाना बांटने की वजह पूछेगी। तो अनुपमा जवाब देगी कि तुम सही कह रही हो कि हम यह बचा हुआ खाना फ्रिज में रखकर अगले दिन परोस सकते थे, लेकिन हम अतिथि को भगवान कहते हैं और भगवान को बासा खाना नहीं खिलाया जाता। अनुपमा समझाएगी कि बासे खाने का भले ही स्वाद न बदले लेकिन उसकी खुशबू और पेट पर असर बदल जाता है। सामने ही अपने कैफे के बाहर खड़े श्रुति-प्रेम यह सब सुन रहे होंगे। राही अपनी मां की बातें सुनकर प्रेम की तरफ देखेगी और सोचने लगेगी कि उसका पति कितनी गलत राह पर है।
वसुंधरा-तोषू को परी का सीधा जवाब
एपिसोड की सबसे बड़ी हाइलाइट होने वाला है तोषू का अचानक कोठारी मेंशन पहुंच जाना। वहां जाकर वह वसुंधरा कोठारी से यह कह देगा कि मेरी बेटी और दामाद को शाह हाउस मत आने दीजिए। वसुंधरा कोठारी यह सोचकर भड़क जाएगी कि राजा-परी ने उसे शाह हाउस जाने स पहले बताया नहीं। माहौल अपने खिलाफ जाते देखकर परी अपने पिता तोषू और वसुंधरा पर भड़क जाएगी और साफ कह देगी कि यह उसकी प्रेग्नेंसी है और किससे मिलना है किससे नहीं, यह भी वही तय करेगी। वसुंधरा और मीता कुछ नहीं कह पाएगी। सीरियल में आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







