Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/03/1200x900/PankT_1780469303227_1780469308125_bfb54387-4a73-4d93-a929-be1aaee33e30.jpg

Pankaj Tripathi: कम लोग जानते हैं कि पंकज त्रिपाठी को एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने की अपनी प्रेरणा पहले गांव के बड़े बुजुर्गों से ही मिली थी। पंकज ने अपने घर के बड़ों को कहानियां कहते सुना था जो उन्हें बहुत आकर्षक लगता था।

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी अपने अभिनय की कारीगरी से हर किरदार को जीवंत कर देते हैं। मिर्जापुर से लेकर वासेपुर तक और स्त्री से लेकर कागज तक हर फिल्म में उन्होंने अपने किरदार को यादगार बनाया है। पंकज त्रिपाठी खुद अपने एक इंटरव्यू में बता चुके हैं कि वह असल जिंदगी में हो रही चीजों और लोगों से अपनी एक्टिंग इंस्पिरेशन लेते हैं। लेकिन क्या आपको यह पता है कि पंकज त्रिपाठी ने अपने किरदार की कहानी को विस्तार में कहने की स्टोरीटेलिंग आर्ट सबसे पहले अपने गांव के बुजुर्गों से सीखी थी। पंकज त्रिपाठी ने खुद अपने एक इंटरव्यू में इस बारे में बताया था।

परिवार से मिली एक्टिंग की प्रेरणा

यही वो चीजें थीं जिसकी वजह से पंकज त्रिपाठी एक्टिंग की तरफ आकर्षित हुए थे। वह अपने बुजुर्गों की कहानियां सुन-सुनकर समझे की कहानी कहना वाकई एक बहुत गजब की कला है। पंकज त्रिपाठी ने कहा- स्टोरीटेलिंग थी वो और वो ओरल ट्रेडिशन था। रघुनाथ बाबा का एक किस्सा है कि वह एक बार बिना टिकट पकड़े गए थे और उन्हें जेल भेज दिया गया था। एक लाइन का किस्सा है यह। लेकिन जिस तरह वो उसे सुनाया करते थे। वो वाकई कहानी कहने की कला है। पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वो अपने इस किस्से को एक विस्तृत कहानी की तरह बताया करते थे।

यूं कहानी सुनाया करते थे रघुनाथ

पंकज त्रिपाठी ने कहा- वो कहते थे, “मैं एक बार ट्रेन से अयोध्या जा रहा था। इतने में एक काले कोट वाला आया और बोला- टिकट। मैंने कहा किस चीज का टिकट? तो उसने कहा- ट्रेन का, जिसमें तुम सफर कर रहे हो। इसका प्रमाण। मैंने उससे कहा कि मैं अयोध्या जा रहा हूं प्रभु श्रीराम से मिलने और तुम मुझसे प्रमाण मांगते हो। इसके बाद पुलिस वाला आया और उन्हें जेल जाना पड़ा। इस कहानी को कहने का उनका तरीका इतना नाटकीय था कि इससे पंकज त्रिपाठी को बहुत कुछ सीखने को मिला। यहीं से उन्होंने कहानी कहने का हुनर सीखा।

पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी की ‘मिर्जापुर द मूवी’ शामिल है। फिल्म से पहले इसी नाम से वेब सीरीज के कई सीजन आ चुके हैं और इन्हें दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला है। अब जब वेब सीरीज की यही दीवानगी दर्शकों को बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी, तो लोगों का रिएक्शन देखने लायक होगा। जहां तक लीड रोल प्ले करने की बात है तो इससे पहले पंकज त्रिपाठी ‘मैं अटल हूं’ मूवी में लीड रोल प्ले करते नजर आ चुके हैं। इस बायोपिक फिल्म में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का रोल प्ले किया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN