Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/03/1200x900/op_7_hindi_show_1780473037722_1780473041769_aeee3960-cf03-4ad9-bc7f-add80d9a2c7c.pngHighest IMDb rating shows: आज हम आपको हिंदी के टॉप 7 शोज के नाम बता रहे हैं। इस लिस्ट में सभी शोज की आईएमडीबी रेटिंग 8.9 से ज्यादा है। यहां चेक करें उन शोज के नाम।
अगर आप कुछ अच्छी हिंदी सीरीज देखना चाहते हैं तो हम आपको हिंदी की टॉप 7 सबसे ज्यादा आईएमडीबी रेटिंग वाली सीरीज के नाम बता रहे हैं। इस लिस्ट में फैमिली ड्रामा से लेकर क्राइम ड्रामा शामिल हैं। अगर आपने अबतक ये हिंदी सीरीज नहीं देखी हैं तो इन्हें तुरंत देखना शुरू कर सकते हैं। इन 7 में से 4 हिंदी सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 9 से ज्यादा है। आइए जानते हैं इन सीरीज के नाम और इन सीरीज को आप कहां देख सकते हैं।
सपने वर्सेज एवरीवन: लिस्ट में सबसे टॉप पर अंबरीश वर्मा का शो सपने वर्सेज एवरीवन है। इस शो की आईएमडीबी रेटिंग 9.2 है। शो के दो सीजन आ चुके हैं। दूसरा सीजन हाल ही में रिलीज हुआ है। अंबरीश वर्मा ने शो में डायरेक्शन और राइटिंग के साथ-साथ शो में एक्ट भी किया है। अंबरीश के अलावा शो में परमवीर चीमा और विजयंत कोहली भी नजर आए हैं।
स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी: लिस्ट में दूसरे नंबर पर साल 2020 में रिलीज हुआ शो स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी है। इस शो में प्रतीक गांधी लीड रोल में नजर आए थे। शो की आईएमडीबी रेटिंग 9.2 है। शो को आप सोनीलिव पर देख सकते हैं। ये एक क्राइम सीरीज है जो सच्ची घटनाओं पर आधारित है। शो को हंसल मेहता और जय मेहता ने डायरेक्ट किया है।
गुल्लक: लिस्ट में तीसरे नंबर पर गुल्लक है। शो के अबतक चार सीजन आ चुके हैं। शो का पांचवा सीजन 5 जून को रिलीज होगा। शो की आईएमडीबी रेटिंग 9.1 है। इस शो को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं। शो का पहला सीजन साल 2020 में आया था। शो को श्रेयस पांडे, पलाश वासवानी, अभय राउत और अमृत राज गुप्ता ने डायरेक्ट किया है।
एस्पिरेंट्स: लिस्ट में चौथे नंबर पर साल 2021 में आया शो एस्पिरेंट्स है। शो के तीन सीजन आ चुके हैं। एस्पिरेंट्स की आईएमडीबी रेटिंग 9. 1 है। शो को अपूर्व सिंह कार्की और दीपेश सुमित्रा जगदीश ने डायरेक्ट किया है। इस शो को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
पंचायत: लिस्ट में 5वें नंबर पर साल 2020 में आया शो पंचायत है। इस शो की आईएमडीबी रेटिंग 9 है। पंचायत के अबतक चार सीजन आ चुके हैं। शो को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। शो को चंदन कुमार और दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है।
कोटा फैक्ट्री: लिस्ट में छठे नंबर पर कमिंग एज ड्रामा सीरीज कोटा फैक्ट्री है। शो की आईएमडीबी रेटिंग 9 है। इस शो को सौरभ खन्ना, अरुणभ कुमार और राघव सब्बू ने डायरेक्ट किया है। शो के तीन सीजन आ चुके हैं। इस शो को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
टीवीएफ पिचर्स: लिस्ट में 7वें नंबर पर टीवीएफ पिचर्स है। इस शो के दो सीजन आ चुके हैं। पिचर्स का दूसरा सीजन आप जी5 पर देख सकते हैं। इस शो को अरुणभ कुमार ने डायरेक्ट किया है। शो की आईएमडीबी रेटिंग 9 है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



