Source :- LIVE HINDUSTAN

Paneer Hack: पनीर टिक्का बनाना हो या फिर पनीर की सब्जी, अगर सॉफ्ट और क्रीमी ना लगे पनीर तो सारा टेस्ट बेकार लगता है। घर में पनीर बनाते वक्त वो कड़ी या रबर जैसी खिंचती है तो इन 4 बातों का ध्यान हर बार पनीर की डिश को सॉफ्ट बना सकते हैं।

पनीर ऐसा फूड है जिसे कच्चा या पका कैसे भी खा सकते हैं। चटपटी मसालेदार सब्जी बनानी हो या फिर पराठा, भुर्जी, स्टार्टर में टिक्का हर किसी में पनीर तो सॉफ्ट और क्रीमी ही अच्छी लगती है। लेकिन कई बार घर में बनी पनीर या फिर मार्केट से लाई पनीर काफी कड़क और रबर सी खिंची-खिंची लगती है। जिसकी वजह से खाने का टेस्ट भी बिगड़ जाता है। अगर आपकी पनीर भी अक्सर कड़क और रबर जैसी खिंचने वाली बन जाती है तो ये आसान से टिप्स जरूर फॉलो करें। जिससे हर बार पनीर का टेक्सचर बिल्कुल सॉफ्ट और क्रीमी बना रहेगा।

गर्म पानी में भिगोएं

पनीर को सॉफ्ट और बिल्कुल मुलायम बनाना है जिससे वो सारे टेस्ट को अब्जॉर्ब कर सके। तो पनीर को 10-15 मिनट के लिए ग्रेवी में डालने से पहले गर्म पानी में भिगोकर रख दें। ऐसा करने से पनीर के अंदर का मॉइश्चर बना रहेगा और वो मसालों को तेजी से अब्जॉर्ब करेगा। पनीर टिक्का या टिक्का मसाला जैसी डिशेज को बनाते वक्त ये प्रोसेस जरूर फॉलो करना चाहिए। इससे पनीर रबर जैसी और कड़क ना होकर बिल्कुल सॉफ्ट बनी रहती है। बस गर्म पानी में थोड़ा सा नमक डाल दें और फिर करीब दस से पंद्रह मिनट तक इस पानी में पनीर को भिगोएं। ये प्रोसेस पनीर को सॉफ्ट रखने में मदद करेगा।

पनीर फ्राई करते वक्त टिप्स

पनीर को फ्राई कर रहीं तो ध्यान रखें कि पनीर का कलर बिल्कुल गोल्डन ब्राउन ना हो जाए। इसे हल्का यलो सा होने दें और फौरन तेल से बाहर कर लें। पनीर को फ्राई करते वक्त सही टेंपरेचर में आते ही बाहर कर लेने पर ये ऊपर से तो क्रिस्पी लेयर बना लेगी लेकिन अंदर से बिल्कुल सॉफ्ट बनी रहेगी।

फ्राईंग के बाद सोक करें

अगर पनीर को ब्राउन होने तक फ्राई कर लिया है तो इसे फौरन गर्म पानी में भिगो दें। इससे तेल में तलने की वजह से कड़क और रबर जैसा टेक्सचर आने से पनीर बच जाती है और सॉफ्ट बनी रहती है।

ग्रेवी में डालने का सही टाइम

पनीर को ग्रेवी में सही टाइम पर डालें। जब ग्रेवी लगभग पक चुकी हो उस वक्त पनीर के क्यूब्स ग्रेवी में डालकर ढंक दें। जिससे ये मसालों को अब्जॉर्ब करे लेकिन ज्यादा पककर अपना नेचुरल फ्लेवर और टेक्सचर ना छोड़े। कईबार पनीर ग्रेवी में ज्यादा देर तक पड़ी रह जाती है तो मैश होकर ग्रेवी में घुल जाती है या फिर ज्यादा पकाने से कड़क सी लगने लगती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN