Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/26/1200x900/mahhi_vij_isha_rikhi_1790403468361_Fy3l_1790403554694_avQG_8f3949a6-61b8-42e5-a89f-4f3b8582a03b_YCJ2.jpgहालिया एपिसोड में काजी तौकीर और ईशा रिखी के बीच तीखी बहस देखने को मिली। ईशा रो पड़ीं और आरोप लगाया कि कैप्टेंसी टास्क के दौरान काजी ने उनके साथ आक्रामक व्यवहार किया।
Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ को लेकर इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। इस शो में हर दिन नए टास्क और कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिल रहा है। ये शो दर्शकों के दिलों-दिमाग पर पूरी तरह से छाया हुआ है। ऐसे में हाल ही में घर में काफी बवाल मचा। शो पर रीति तिवारी ने टास्क के दौरान जो हरकत की, उसे देखकर न सिर्फ घरवाले बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी नाराज है। खैर, हालिया एपिसोड में काजी तौकीर और ईशा रिखी के बीच तीखी बहस देखने को मिली। ईशा रो पड़ीं और आरोप लगाया कि कैप्टेंसी टास्क के दौरान काजी ने उनके साथ आक्रामक व्यवहार किया। इस ड्रामे के बीच, माही विज ने कहा कि ईशा के “ट्रामा” (मानसिक सदमे) को लेकर कुछ ऐसा कहा, जो अब सुर्खियों में बना हुआ है।
गुल्लू फिर बने कैप्टन
बिग बॉस 20 में बीते दिनों कैप्टेंसी को लेकर एक टास्क हुआ, जिसके लिए कंटेस्टेंट को एक दूसरे से गेंद छीनकर उसे पास करना था। इस टास्क में भले ही फिर से गुल्लू ने बाजी मारी, लेकिन इसके लिए काफी लड़ाई-झगड़े हुए। टास्क के दौरान पहले काजी तौकीर और यंग के बची काफी झगड़ा हुआ। वहीं, जब ईशा रेखी बीच में आईं तो काजी की उनसे भी बहस हुई और उन्हें काजी का व्यवहार काफी आक्रामक लगा। ईशा इस बात रोने लगीं और बार-बार इसे “ट्रामा” (मानसिक सदमे) बताया। इस पर माही ने ईशा को लेकर अपने ग्रुप से चर्चा की। माही ने घटना पर ईशा की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाया।
‘अगर उसने चिल्लाया तो तुम्हारा कौन सा ट्रामा ट्रिगर हो गया?’
माही विज ने कहा, ‘अगर उसने चिल्लाया तो तुम्हारा कौन सा ट्रामा ट्रिगर हो गया?’ उदिति सिंह और अरिश्फा खान से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘हर किसी ने अपने-अपने तरह का ट्रॉमा झेला है। हर कोई अपने-अपने ट्रॉमा से गुजरा है।’ इसके बाद माही ने ईशा के इमोशनली ब्रेकडाउन होने पर “चिंता” जताते हुए कहा कि उसे देखकर दर्शक यकीनन इसे उनके पिछले रिश्ते (बादशाह संग तलाक) से जोड़ेंगे। माही ने कहा, ‘और फिर आप यहां पे ले के आ रहे हो कि मेरा कोई ट्रॉमा है। कल तो बाहर लोग सोचेंगे पता नहीं बादशाह ने इसके साथ क्या कर दिया।’ माही ने साफ किया कि आप इस तरह से तो अप्रत्यक्ष रूप से उसके (बादशाह) चरित्र पर आरोप लगा रहे हो यार।
‘मुझे थप्पड़ से ट्रामा है’
माही ने अपनी बात को एक उदाहरण से समझाते हुए कहा कि अगर कोई महिला कहती है, ‘मुझे थप्पड़ से ट्रॉमा है, तो लोग अपने-आप इसे उसके पार्टनर से जोड़कर देख सकते हैं। उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, ‘यह सही नहीं है।’
सोशल मीडिया पर आ रहे यूजर्स के रिएक्शन
शो का प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने काजी और ईशा के झगड़े पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उसके रिएक्शन पर सवाल उठाए और कंटेस्टेंट्स पर “फेक नैरेटिव” (झूठी कहानी) बनाने का आरोप लगाया। एक यूजर ने लिखा, ‘ईशा इतना परेशान क्यों हो रही है? काजी तौकीर ने उससे एक शब्द भी नहीं कहा। बहस काजी और यंग के बीच थी, फिर भी वह बीच में कूद पड़ी।’ एक और दर्शक ने ईशा के रिएक्शन पर सवाल उठाते हुए लिखा, ‘क्या कोई मुझे समझा सकता है कि काजी ने *उसके* साथ क्या किया? यह किसी के द्वारा की जा सकने वाली सबसे घटिया हरकत है।’ ऐसे कई और कमेंट्स इस घटना पर आ रहे हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



