Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार बॉलीवुड के इन 6 सिंगर्स ने गाए हैं टीवी सीरियल के टाइटल...

बॉलीवुड के इन 6 सिंगर्स ने गाए हैं टीवी सीरियल के टाइटल गाने, पहचानिए ‘शाकालाका बूम बूम’ के इस सिंगर को

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/26/1200x900/ewrer_1790407860360_xj4C_1790407860596_3CvF_683a7755-c471-4b64-b44f-20aff1638324_UWEN.jpg

बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर KK, सुखविंदर सिंह, बाबुल सुप्रियो समेत इन महान सिंगर ने टीवी के इन सीरियल के टाइटल ट्रैक को अपनी आवाज दी थी। क्या आप ये बात जानते थे?

टीवी सीरियल की दुनिया अब बदल गई है। अब नई कहानियां और एक्टर्स ऑडियंस को एंटरटेन कर रहे हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब इन टीवी सीरियल के टाइटल सॉंग ही उनकी पॉपुलैरिटी के बारे में जानकरी दे देते थे। स्मृति ईरानी जब हाथ जोड़कर अपनी ऑडियंस का स्वागत वीरानी परिवार में करती थीं तो गाना बजता था ‘रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’, कौसौती जिंदगी के गाने में एक्टर्स काले और लाल कपड़ों में घूमते नजर आते थे। लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया कि इन गानों के पीछे बॉलीवुड के मशहूर सिंगर्स की आवाज थी। सुखविंदर सिंह से लेकर कुनाल गांजावाला ने पॉपुलर सीरियल के लिए आवाज दी है।

देस में निकला होगा चांद

स्टार प्लस पर संगीता घोष और वरुण बडोला का एक शो आया करता था जिसका नाम था ‘देस में निकला होगा चांद’। ये सीरियल साल 2001 से 2005 तक ऑडियंस का फेवरेट रहा। TRP की लिस्ट में भी आगे रहा। पम्मी और देव की लव स्टोरी ने सभी का ध्यान खींचा था। ये सीरियल जब शुरू होता था तो एक शानदार आवाज में इसका टाइटल ट्रैक बजता था।वो शानदार आवाज देश के सबसे खास सिंगर्स में से एक सुखविंदर सिंह की थी। उन्होंने इसके लिए बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड भी जीता था।

जस्सी जैसी कोई नहीं

मोना सिंह और अपूर्व अग्निहोत्री का ये सीरियल सास बहू की कहानी से एकदम अलग था। इस सीरियल में जस्सी के अलावा टाइटल सॉंग किसी फिल्म के गाने की तरह वायरल हुआ था। इस गाने को असल में शान ने गाया था। पहले सीरियल शुरू होने से पहले ये टाइटल सॉंग प्ले होते थे। उनमें से एक जस्सी जैसी कोई नहीं ऑडियंस को खूब पसंद आया था। ये सीरियल साल 2003 से साल 2006 तक चला था।

कैसा ये प्यार है

साल 2005 से लेकर साल 2006 में इकबाल खान और नेहा बाम का सीरियल आया था ‘कैसा ये प्यार है’। इस सीरियल को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया था। ये सीरियल एकता कपूर के दूसरे शोज जितना पॉपुलर नहीं हुआ लेकिन कुनाल गांजावाला की आवाज में खूब पॉपुलर हुआ था।

कसौटी जिंदगी की

एकता कपूर के सबसे पॉपुलर शोज में से एक कसौटी जिंदगी की अलग फैन फॉलोइंग रही है। इस सीरियल में श्वेता तिवारी, रोनित रॉय और सेजान खान लीड रोल में नजर आए थे सीरियल के किरदार प्रेरणा, अनुराग और मिस्टर बजाज आज भी ऑडियंस के लिए यादें हैं। इस सीरियल का टाइटल सॉन्ग खूब मशहूर हुआ था। गाने में प्रेरणा और अनुराग को लाल और काले कपड़ों में दिखाया गया था। गाने में मेल वर्जन बाबुल सुप्रियो ने गाया था। इसका फीमेल वर्जन भी बॉलीवुड सिंह प्रिया भट्टाचार्य ने गाया था।

शरारत

स्टारप प्लस का पर आने वाला एक मैजिक कॉमेडी शो शरारत ऑडियंस में पॉपुलर हुआ था। इस शो में लीड हीरोइन चुटकी बजाकर अपनी विश पूरी कर लेती थीं। इसके टाइटल ट्रैक को सुनिधि चौहान ने गाया था। गाना जबरदस्त हिट था।

शकालाला बूम बूम

संजू और उसकी मैजिक पेंसिल याद है आपको? साल 2002 से लेकर 2004 तक बच्चों को एंटरटेन करने वाले टीवी शो शकालाला बूम बूम ने अलग पहचान बनाई थी। बच्चों के इस शो को वैसी ही पॉपुलैरिटी मिली थी जैसी कभी शक्तिमान को। इस शो का कांसेप्ट हिट था और बच्चों के लिए बनाया गया था। इस शो टाइटल सॉंग भी पसंद किया गया था जिसे KK ने गाया था। इसमें दूसरे सिंगर्स की आवाज भी सुनाई देगी।

जस्ट मोहम्मद

साल 1996 से लेकर 2000 तब सोनी टीवी पर एक शो आया करता था जिसका नाम था ‘जस्ट मोहब्बत’। इस सीरियल में वत्सल सेठ, आदित्य कपाड़िया जैसे एक्टर्स नजर आए थे। लेकिन कम ही लोग ये बात जानते होंगे कि इसका टाइटल ट्रैक KK ने गाया था।

KK ने बॉलीवुड फिल्मों में अपने गानों से अलग छाप छोड़ी। अब वो इस दुनिया में नहीं रहे। लेकिन उनके गाए गाने उनके फैंस उनकी यादों में आज भी सुनते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN