Home LIFESTYLE NEWS HINDI पति बोला- मेरी बीवी रोज जूतों से मारती है…ये वायरल जोक्स पढ़कर...

पति बोला- मेरी बीवी रोज जूतों से मारती है…ये वायरल जोक्स पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हंसी-मजाक का माहौल बिना चुटकुलों के अधूरा रहता है। अगर आप भी वीकेंड पर परिवार के संग ठहाके लगाना चाहते हैं, तो ये पति-पत्नी वाले चुटकुले जरूर पढ़ें।

पति-पत्नी के बीच नोकझोंक हो या दोस्तों की मजेदार बातें, चुटकुलों का अपना ही मजा होता है। कई बार इनकी छोटी-सी बात भी हंसते-हंसते लोटपोट कर देती है। अगर आप भी दिनभर की थकान और तनाव को दूर करना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं पति-पत्नी और जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। तो चलिए, पढ़ते हैं ये मजेदार चुटकुले।

1. पड़ोसी- आपके घर से रोजाना हंसने की आवाज आती है।

इतनी खुशहाल जिंदगी का राज क्या है।

पति- मेरी बीवी रोज मुझे जूतों से मारती है।

जब जूता लग जाता है, तो वह हंसती है और निशाना चूक जाता है तब मैं हंसता हूं।

ऐसे ही जिंदगी खुशी से कट रही है।

2. पत्नी: उठो सुबह हो गई,

पतिः आंखें नहीं खुल रही हैं,ऐसा

कुछ बोलो कि नींद गायब हो जाए,

पत्नी: रात में जिस जानू से चैट कर

रहे थे, वो मेरी दूसरी ID है,

अब बेचारे पति को 3 दिन से नींद

नहीं आ रही है।

3. शक की इंतहा तो देखो

पत्नी : तुम्हारी शर्ट में तो एक

भी बाल नहीं मिलता है।

पति : हां तो क्या हुआ

मैं पूछती हूं कौन है वो टकली?

4. पत्नी अपने पति के साथ

मायके जाते हुए।

पत्नी: देखो जी अपना मूड ठीक रखना और

वहाँ पर कोई झगड़ा नहीं करना मेरे साथ।

पति : क्यों ?

पत्नी : अरे वो मेरे पापा का घर है।

पति : अच्छा तो वो तेरे बाप का घर है।

और मेरे बाप का घर क्या कुरुक्षेत्र

का मैदान है जो रोज बिना बात के

महाभारत करती है।

5. एक नवविवाहित जोड़ा बर्तन की

दुकान में झगड़ रहा था।

पत्नी- ये वाला स्टील का गिलास लो।

पति- नहीं, ज़रा और बड़ा गिलास

लेंगे !

दुकानदार- साहब जी, महिला दिवस

भले ही चला गया है, लेकिन मैडम जो

कह रही हैं, वही गिलास ले लीजिए

ना..!!!

पति -“अरे भैया तुम्हें बेचने की पड़ी

है लेकिन इस छोटे से गिलास में मेरा

हाथ घुसता नहीं है, मैं इसे माँजूगा

कैसे ???”

6. शादी की 10वीं सालगिरह पर पन्नी पति

के सीने से लग के बोली –

सुनिए जी, अगर मुझे कोई भगा के ले

जाए तो आप क्या करेंगे…?

पति – हट पगली, कैसे सवाल पूछती

है…?

पन्नी – बताओ ना जान…

पति – मैं बोलूगा भाई भगा के क्यों ले

जा रहे हो, आराम से ले जाओ में रोक थोड़ी रहा हूं।

7. एक आदमी अपनी बीवी

को दफना के घर जा रहा था

कि अचानक बिजली

चमकी बादल गरजे जोर

की तूफानी बारिश शुरू हुई !

माहौल अफरातफरी वाला

हो गया…

दुखी आदमी आसमान की

तरफ देखते हुए बोला

लगता हैं पहुंच गई।

8. पति- जब मैं तुम पर चिल्लाता हूं,

तब तुम अपना गुस्सा कैसे निकालती

पत्नी- टॉयलेट साफ करके.

पति (जोर से हंसते हुए)- हा हा हा…

बेवकूफ औरत, वो कैसे?

पत्नी- मैं टॉयलेट आपके टूथब्रश से

साफ करती हूं ,

अब करो हा हा हा।

9. पत्नी :- जानु, क्या मैं तुम्हारे सपनो

में आती हूँ???

पति :-बिलकुल नही।

पत्नी :- क्यों ?

पति :- में हनुमान चालीसा पठकर सोता हूं।

10. एक बार पप्पू की तबीयत

बहुत खराब हो गयी..

पप्पू बोला कामवाली

शांति की बुलाओ।

पत्नी- क्यो?

पप्पू , बोला डॉक्टर ने

बोला दवा खाकर

शांति के साथ सो जाओ

11. पति बाइक लेकर घर से निकल रहा था…

पत्नि: ये लो सुई…

पति: ये क्यों.?

पत्नी: अगर चेकिंग चल रही हो तो,

सुई से पंचर करके पैदल बगल से निकल लेना….

पंचर मात्र 20 रुपए का बनेगा

और चलाना 30 हजार का..!!

12. पूजा के समय पत्नी ने पति से

पूछा : सुनो जी आपको आरती

याद है न

पति : हाँ.. वो पतली सी

काली ऑखों वाली सुन्दर सी

वही न ?

फिर पहले पति की पूजा हुई

सत्यनारायणं भगवान

बाद में पूजे गए

13. पति ने पत्नी को मेसेज भेजा-

मेरी जिंदगी इतनी प्यारी, इतनी खूबसूरत

बनाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया।

मैं आज जो भी हूं, सिर्फ तुम्हारी

वजह से हूं। तुम मेरे जीवन

में एक फरिश्ता बनकर आई हो

और तुमने ही मुझे जीने का

मकसद दिया है। लव यू…

पत्नी ने रिप्लाई किया-

‘मार लिया चौथा पैग??? आ जाओ घर

कुछ नही कहूँगी।

“पति – बाहर खड़ा हूँ, गेट खोल दे

14. पति- “सब्जी में नमक नहीं है !”

पत्नी – “वो क्या है न सब्जी थोड़ी

जल गईं थी….”:

पति – “तो सब्जी में नमक क्यो नहीं

डाली?”

पत्नी – “हम लोग संस्कारी परिवार

से हैं ‘जले में नमक’ नहीं छिडकते।”

15. बहुत सारी खोजों के बाद,

अब पता चला है कि

पति पत्नी

की लडाई की मुख्य वजह है

“पंडित”…

क्योंकि इसी ने फेरों के समय

आग में घी डाला था।

16. पति – मेरा अंदाजा यह कह रहा है कि

इस डिब्बे में कोई खाने की चीज है…!

पत्नी – अरे वाह मेरे पति

परमेश्वर, आपने बिल्कुल सही अंदाजा

लगाया,

इसमें मेरी नई सैंडल है…!

17. पति – शादी के समय सात

फेरे लेते वक्त तुमने वचन

दिया था और स्वीकार

किया था कि,

मेरी इज्जत करोगी, मेरी

सब बात मानोगी।

पत्नी – तो क्या इतने लोगो

के सामने तुमसे बहस

करती।

18. पत्नी – आप मोटे हो गए

बहुत हो गए हो।

पति – तुम भी तो कितनी मोटी हो

गई हो।

पत्नी – पर मैं तो मां बनने वाली हूं।

पति – तो मैं भी तो बाप बनने वाला हूं।

19. पति: तुम्हें जीवन में क्या चाहिए

पत्नी: पैसे।

पति: पैसों को साइड में रख दो

और फिर बताओ जीवन में तुम्हें

क्या चाहिए?

पत्नी: साइड में रखे हुए पैसे।

20. पति (पत्नी से)- ये क्या तुम एक और

सूट ले आयी? अभी परसों ही तो..

पत्नी चिल्लाकर बोली- क्या परसों?

बोलो.. बोलो क्या कहा तुमने?

रुक क्यों गये?

क्या परसों,

बोलो जल्दी-जल्दी बोलो ना,

बताओ क्या परसो?

पति- कुछ नही, मैं बस यह कह रहा

था की..

परसों भी एक ही सूट लायी थी पगली,

आज तो दो ले आती..!!

SOURCE : LIVE HINDUSTAN