Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार पवन सिंह के परिवार में अब सिर्फ दो ‘अपने’, समझिए भोजपुरी सुपरस्टार...

पवन सिंह के परिवार में अब सिर्फ दो ‘अपने’, समझिए भोजपुरी सुपरस्टार का पूरा फैमिली ट्री

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/29/1200x900/Pawan_Singh_1795955745704_Qruy_1795955750785_7qbj_a3d0a007-879c-49ff-9b7d-a57cd28f25ec_kttR.jpg

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने भले ही मां और भाई को छोड़कर सबसे रिश्ता खत्म कर लिया हो, लेकिन उनकी फैमिली बहुत बड़ी है। चलिए जानते हैं उनके परिवार के सभी सदस्यों के बारे में।

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अपनी मां और बड़े भाई को छोड़कर पूरे खानदान से रिश्ता खत्म कर लिया है। पवन सिंह ने खुद सोशल मीडिया के जरिए यह ऐलान किया है। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार और भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी पवन ने कहा कि सिर्फ उनकी मां प्रतिमा देवी और बड़े भाई रानू सिंह की उनके अपने हैं, बाकी पूरे परिवार और खानदार के लोगों से उनका कोई रिश्ता नहीं है। पवन सिंह के इस ऐलान से उनके फैंस ही नहीं बल्कि अन्य लोग भी हैरान हैं। पवन सिंह अपनी मां और भाई के कितने करीब हैं, ये तो सबको पता है, लेकिन क्या आपको पता है कि उनके परिवार में कौन-कौन है? चलिए आज समझते हैं पवन सिंह का पूरा फैमिली ट्री।

पवन सिंह के पिता और उनसे रिश्ता

भोजपुरी सुपरस्टार और गायक पवन सिंह मूल रूप से बिहार के भोजपुर (आरा) जिले के जोकहरी गांव के एक साधारण परिवार से हैं। पवन सिंह के पिता का नाम स्वर्गीय रमाशंकर सिंह है। साल 2017 में पवन सिंह के पिता का निधन हो गया था। पवन सिंह अपने पिता के बहुत करीब थे। उनका निधन हो जाने के बाद पवन ने ही परिवार की जिम्मेदारी उठाई।

मां में बसती है पवन सिंह की जान

पवन सिंह अपनी मां से कितना प्यार करते हैं, यह तो सभी को पता है। पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी एक हाउसवाइफ हैं और भोजपुरी सुपरस्टार उन्हें अपनी सबसे बड़ी ताकत बताते हैं। पवन सिंह कई मंचों से अपनी मां की तारीफ करते रहे हैं। हाल ही में परिवार से रिश्ता खत्म करने की बात कहने के बाद भी पावर स्टार ने साफ किया है कि वह अपनी मां के लिए आखिरी सांस तक समर्पित रहेंगे।

चाचा की वजह से चमके पवन सिंह

पवन सिंह एक जबरदस्त एक्टर होने के साथ-साथ एक कमाल के सिंगर भी हैं। पवन सिंह को अपनी गायकी उनके चाचा अजीत सिंह से मिली है। अजीत सिंह बचपन में ही पवन सिंह का हुनर पहचान गए थे। उन्होंने अपनी गायकी छोड़ दी और फिर साइकिल पर बिठाकर पवन को गांव-गांव ले जाना शुरू कर दिया। वह स्टेज शोज में पवन से परफॉर्म करवाया करते थे और पवन आज भी अपने चाचा को अपना पहला गुरू मानते हैं। वह अपने चाचा के पांव छूकर उन्हें बड़े मंचों पर सम्मान देते थे।

पवन के भाई-बहन और उनसे रिश्ता

पवन सिंह के भाईयों का जिक्र करें तो उनके 2 भाई और 1 बहन हैं। सबसे बड़े भाई रानू सिंह गांव में ही रहकर वहां की जमीन-जायदाद और खेती-बाड़ी संभालते हैं। पवन सिंह के साथ उनके बहुत गहरे रिश्ते रहे हैं। दूसरे भाई राकेश उर्फ गुड्डू सिंह पवन से बड़े और रानू से छोटे हैं। सोशल मीडिया पर पवन सिंह के खिलाफ बुरा भला लिखने के बाद उनके और पवन के बीच दूरियां आ गईं। माला सिंह सबसे छोटी हैं और तीनों भाईयों की इकलौती बहन हैं। वह मीडिया की चकाचौंध से दूर साधारण जीवन जीती हैं।

पवन सिंह की पत्नियां और उनसे रिश्ते

अब बात पवन सिंह की निजी जिंदगी की करें तो पवन सिंह की पहली शादी नीलम सिंह से हुई थी। नीलम पवन सिंह के बड़े भाई रानू सिंह की साली थीं। साल 2014 में दोनों की शादी हुई थी, लेकिन इस अरेंज मैरिज में शॉकिंग ट्विस्ट उस वक्त आया जब 2015 में नीलम ने आत्महत्या कर ली। शादी के सिर्फ 3 महीने बाद पवन के घर मातम का सन्नाटा पसर गया। एक्टर की दूसरी शादी साल 2018 में यूपी के बलिया की फैशन डिजाइनर ज्योति सिंह से हुई। लेकिन बाद में ज्योति भी पवन से अलग हो गईं। उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार पर कई गंभीर आरोप लगाए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN