Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/29/1200x900/MixCollage-28-Sep-2024-11-28-PM-7255_1727546380417_1795958584584_vOWl_8ec3790a-dff2-49dd-96c4-d6e9ab082905_nPVM.jpgFIR Against Bhuvan Bam: मशहूर यूट्यूबर और एक्टर भुवन बाम इन दिनों मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। वडोदरा की पारुल यूनिवर्सिटी में एक कॉमेडी इवेंट के दौरान स्टेज पर की गई कथित भद्दी बातों और अश्लील हरकतों के आरोप में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
FIR Against Bhuvan Bam: मशहूर यूट्यूबर और एक्टर भुवन बाम इन दिनों मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। वडोदरा की पारुल यूनिवर्सिटी में एक कॉमेडी इवेंट के दौरान स्टेज पर की गई कथित भद्दी बातों और अश्लील हरकतों के आरोप में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, वडोदरा शहरी जिला के वाघोडिया पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 के तहत पब्लिक में अश्लील हरकतें और गाना गाने के लिए केस दर्ज किया गया।
आखिर किस बात पर मचा है बवाल, भुवन ने क्या किया था?
भुवन बाम के साथ स्टेज पर एक महिला कहती है कि उसका मन कर रहा है कि वह किसी गाड़ी के नीचे चली जाए, ताकि वह दो-तीन महीने के लिए अकेली रह सके। इस पर भुवन बाम उस महिला को जवाब देते हैं कि वह उनके नीचे आ जाए और अगले नौ महीनों तक कोई उसे परेशान नहीं करेगा। इससे पहले वह अपने कैरेक्टर टीटू मामा का जिक्र करते हुए बाथरूम का जिक्र करते हैं और स्टेज पर पानी की बोतल से अश्लील हरकत करते हैं। क्रिटिक्स ने इन कमेंट्स और स्टेज पर किए गए बर्ताव को अश्लील और आपत्तिजनक बताया है, खासकर यूनिवर्सिटी कैंपस में युवा स्टूडेंट्स के सामने हुए एक इवेंट में।
भुवन बाम के खिलाफ किसने दर्ज कराई FIR
FIR के मुताबिक, शिकायतकर्ता का नाम महेंद्रप्रतापसिंह है। वह पिछले 5 सालों से पारुल यूनिवर्सिटी में सिक्योरिटी हेड के रूप में काम कर रहे हैं। यूनिवर्सीटी के अधिकारियों की अनुमति मिलने के बाद उन्होंने आयोजकों और कॉमेडियन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि यह इवेंट 25 नवंबर की शाम लिमडा गांव स्थित पारुल यूनिवर्सिटी परिसर के खुले मैदान में आयोजित किया गया था।
बाम ने पहले से नहीं दी थी इस तरह की कोई जानकारी
शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने परिसर में केवल साफ-सुथरे हास्य कार्यक्रम की अनुमति दी थी। आयोजकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक संस्थान की गरिमा, प्रतिष्ठा और अनुशासन का पूरा ध्यान रखा जाए। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि कॉमेडियन बाम की ओर से की गई कथित टिप्पणियों या गतिविधियों के बारे में उसे पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई थी और न ही इसके लिए सहमति ली गई थी। इसके बाद विश्वविद्यालय ने कानूनी कार्रवाई के लिए शिकायत दर्ज कराने की अनुमति दी।
सीएम और पुलिस को लोगों ने टैग किए वीडियो
कार्यक्रम के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया। कई यूजर्स ने वीडियो साझा करते हुए गुजरात पुलिस, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी को टैग किया और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की सामग्री को लेकर नाराजगी जताई गई।
इससे पहले गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हेमांग महिपतराम रावल ने भी पारुल यूनिवर्सिटी के देवांशु जे. पटेल को खुला पत्र लिखा था। उन्होंने कार्यक्रम के साथ विश्वविद्यालय के जुड़ाव पर आपत्ति जताते हुए प्रशासन से जवाबदेही तय करने और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कदम उठाने की मांग की थी। इस तरह सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस शिकायत और राजनीतिक प्रतिक्रिया तक पहुंच गया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




