Home rss business hindi पस्त बाजार में ₹3 वाले शेयर को खरीदने की लूट, 54 साल...

पस्त बाजार में ₹3 वाले शेयर को खरीदने की लूट, 54 साल पुराने ग्रुप की है कंपनी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Penny stock return: बाजार में भारी गिरावट के बीच सोमवार को पेनी कैटेगरी के नंदन डेनिम के शेयर को खरीदने की लूट मच गई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन इस शेयर में 9% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इंट्रा-डे के दौरान शेयर 3.08 रुपये प्रति शेयर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इसी के साथ शेयर अपने 52 हफ्ते हाई के करीब पहुंच गया है।

बता दें कि पिछले साल सितंबर महीने में टेक्सटाइल कंपनी के शेयर 3.74 रुपये पर था। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 1.80 रुपये है। इस पेनी स्टॉक में 1 हफ्ते के दौरान लगभग 6%, एक महीने में 29%, तीन महीने में 15% और छह महीने में 22% की बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि, पिछले एक साल में इसमें 13% की गिरावट आई है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

नंदन डेनिम ने जून तिमाही के दौरान शानदार परफॉर्मेंस दिखाया। ऑपरेशन से होने वाली आय में भारी गिरावट के बावजूद इसका नेट प्रॉफिट बढ़ा है। जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 31.8% बढ़कर ₹14.80 लाख हो गया।

हालांकि, ऑपरेशन से होने वाली आय 40.6% घटकर ₹622.39 लाख रह गई जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह ₹1,047.68 लाख थी। आय में गिरावट के बावजूद मुनाफे में सुधार मुख्य रूप से कंपनी के खर्चों में भारी कटौती के कारण हुआ। जून तिमाही में कुल खर्च सालाना आधार पर 40.6% घटकर ₹614.50 लाख रह गया जबकि FY26 की जून तिमाही में यह ₹1,034.40 लाख था। कम लागत के बावजूद, टैक्स से पहले का मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही के ₹14.82 लाख से घटकर ₹10.32 लाख रह गया।

अपने वित्तीय प्रदर्शन के साथ-साथ नंदन डेनिम रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में भी विस्तार कर रही है। इसके तहत कंपनी ने ₹4 करोड़ में ओपेरा वायु (नर्मदा) प्राइवेट लिमिटेड में 6.1% हिस्सेदारी खरीदी। यह अधिग्रहण 13 जुलाई, 2026 को 40,02,096 इक्विटी शेयर खरीदकर पूरा किया गया। ओपेरा वायु (नर्मदा) प्राइवेट लिमिटेड ‘कैप्टिव रिन्यूएबल एनर्जी’ के जरिए विंड और सोलर एनर्जी हासिल करने का काम करती है

चिरीपाल ग्रुप की है कंपनी

नंदन डेनिम की बात करें तो 1972 में शुरू हुए चिरीपाल ग्रुप की कंपनी है। पेट्रोकेमिकल्स, स्पिनिंग, वीविंग, निटिंग, फैब्रिक प्रोसेसिंग, केमिकल्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, BOPP फिल्म्स और एजुकेशन जैसे अलग-अलग बिजनेस क्षेत्रों में फैले इस ग्रुप से सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से 20,000 से ज्यादा लोग जुड़े हैं और उन्हें रोजगार मिलता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN