Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार पाकिस्तानी गाना ‘छलरे छलरे वाल’ गाने वाले सिंगर्स बोले, इंडिया के लोगों...

पाकिस्तानी गाना ‘छलरे छलरे वाल’ गाने वाले सिंगर्स बोले, इंडिया के लोगों ने…

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/28/1200x900/chalrey_chalrey_1793175518717_RE3Z_1793175525123_h6VL_2375da1c-72ce-4c72-a414-b286d5414b25_mdM1.png

सोशल मीडिया पर इस वक्त पाकिस्तानी गाना ‘छलरे छलरे वाल’ काफी ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को शांजी सियाल और मोहसिन लशारी ने गाया है। पढ़िए उन्होंने भारतीयों के बारे में क्या कहा।

पाकिस्तानी गाना ‘छलरे छलरे वाल’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को शानजे सियाल और मोहसिन लशारी ने गाया है। ये दोनों पाकिस्तानी कलाकार हैं। इन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि पाकिस्तान में इनकों इतनी लोकप्रियता नहीं मिली। इंटरव्यू के दौरान इन्होंने भारतीयों के बारे में भी बात की है। पढ़िए इन्होंने क्या कहा।

इंडिया के बड़े-बड़े स्टार्स ने भी हमारी तारीफ की- शानजे सियाल

शानजे सियाल ने बीबीसी हिंदी को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘सबसे पहले हमने ‘छलरे छलरे वाल’ वाला गाना सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। तब ये इस गाने के दूसरे बोल वायरल हुए थे। मतलब ‘छलरे छलरे वाल’ को इंडिया के लोगों ने बहुत अच्छा रिस्पॉन्स दिया था। उन्होंने हमारे गाने को बहुत ज्यादा पसंद किया। इंडिया के बड़े-बड़े स्टार्स ने भी हमारी तारीफ की। लेकिन पाकिस्तान के लोगों को हमारे गाने के बारे में इतना नहीं पता था। उन्होंने हमारी तारीफ नहीं की।’

पाकिस्तानी ज्यादातर इंडिया के लोगों से ही इंस्पायर होते हैं- शानजे

शानजे ने आगे कहा, ‘होता क्या है, पाकिस्तान में जो हमारी ऑडियंस है वो ज्यादातर इंडिया के लोगों से ही इंस्पायर होती है। तो जब इंडिया के इंफ्लुएंसर्स ने इस गाने पर रील्स बनानी शुरू की न तब हमारे लाेगों ने हमारे गाने को एक्सेप्ट किया। मतलब वो एक ब्रांड जैसा बन गया। सब इस गाने को प्रमोट करने लगे कि ये हमारी सराइकी है। उससे पहले वो लोग सराइकी वाले लोगों को पेंडू (गांव में रहने वाला लोगों का गाना) समझते थे।’

नोट: सराइकी भाषा है जो पाकिस्तान के दक्षिणी पंजाब, उत्तरी सिंध और खैबर पख्तूनख्वा के दक्षिणी हिस्सों में बोली जाती है।

इंडिया से हमें बहुत प्यार मिल रहा है – मोहसिन लशारी

वहीं मोहसिन लशारी ने कहा, ‘हमें हमारे वीडियोज के कमेंट सेक्शन में ज्यादातर यही देखने को मिलता है कि लव फ्रॉम इंडिया। इंडिया से हमें बहुत प्यार मिल रहा है।’

समझिए इस गाने का मतलब

‘छलरे-छलरे वाल’ का मतलब है घुंघराले और लहराते हुए बाल।

तू सांवल फूल कस्तूरी

तुम सांवले रंग के खूबसूरत फूल की तरह हो, जिसकी खुशबू कस्तूरी जैसी मनमोहक है।

तेरी थी गई बहु मशहूरी

तुम्हारी खूबसूरती के चर्चे दूर-दूर तक फैल चुके हैं।

झा-झा ते, हर झा ते, पाए देंदे लोक मिसाल

लोग तुम्हें जहां भी देखते हैं, तुम्हारी खूबसूरती की तारीफ करने लगते हैं और दूसरों को तुम्हारा उदाहरण देते हैं।

छलरे-छलरे वाल, मोंढे रखदैं काली शॉल

तुम्हारे बाल घुंघराले और लहराते हुए हैं, जबकि कंधों पर काली शॉल तुम्हारे लुक को और खास बनाती है।

हथ चेनै रत्ता रुमाल, तेरियां रीसां कौन करे?

हाथ में लाल रुमाल है और तुम्हारा अंदाज इतना निराला है कि तुम्हारी बराबरी कोई नहीं कर सकता।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN