Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/01/1200x900/ramayana_trailer_out_1785344534741_1785344540469_d79b7123-7b7b-4599-abc5-59ef7ee2ac16_1785565163647_95a57570-927a-478a-8da2-e9936d70c9dd.jpgरणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर देखने के बाद पाकिस्तानी यूट्यूबर ने अपना रिएक्शन दिया है। फिल्म के बजट और VFX को लेकर अपनी बात रखी है। ट्रेलर देखने के बाद पाकिस्तान में भी फिल्म का इंतजार हो रहा है।
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के ट्रेलर को दुनियाभर से रिएक्शन मिल रहा है। ट्रेलर में नजर आए किरदार सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। ट्रेलर को मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान में इस ट्रेलर को खूब पंड किया जा रहा है। पड़ोसी देश के यूट्यूबर ने नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनने वाली रामायण की तारीफ की है। उन्होंने फिल्म के मोटे बजट पर भी अपनी बात रखी है।
पाकिस्तानी यूट्यूबर ने की रामायण के ट्रेलर
पाकिस्तान के कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम पर रामायण ट्रेलर पर अपना रिएक्शन शेयर किया है। उन्होंने कहा कि वो बहुत हैरान है कि इस फिल्म पर इतनी बड़ी रकम खर्च की गई है। माविया ने लिखा, ‘पाकिस्तानी व्यूवर होने के नाते मैं ये कहना चाहूंगा कि रामायण का ट्रेलर यहां है और इंडिया और बॉलीवुड इतना पैसा कहां से ला रहा है?’ उन्होंने आगे तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म का ये मोटा बजट इस ट्रेलर में नजर आ रहा है। वो कहते कहते हैं, ‘फिल्म के बजट के बारे में सोचो एक हजार करोड़ और ये ट्रेलर में नजर आ रहा है। ये फिल्म बड़े स्केल पर बनाई जा रही है।VFX बहुत ही शानदार लग रहा है। इन्होंने हॉलीवुड के लोगों से VFX करवाया है।’ माविया ने आगे लिखा कि वो इस ट्रेलर को देखने के बाद फिल्म के लिए भी एक्साइटेड हो गए हैं।
पाकिस्तानी यूजर्स के पोस्ट पर यूजर्स का रिएक्शन
माविया के इस पोस्ट पर कई लोगों ने उन्हें सही करते हुए फिल्म का बजट 4000 करोड़ बताया है वहीं कुछ ने उन्हें ट्रेलर की तारीफ करने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। यूजर्स ने लिखा कि अब वो भी फिल्म देखने का इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर में रणबीर और यश को देखने के बाद यूजर्स इनकी टक्कर देखने का इंतजार कर रहे हैं।
रामायण के पहले भाग में होगा सीता हरण तक का किस्सा
बता दें, रामायण इस साल की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। हाल में ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसे अभी तक 13 मिलियन लोगों ने देख लिया है। फिल्म को को दो भागों में बनाया जा रहा है। पहला भाग इस साल दिवाली के मौके पर दस्तक देगा। रिपोर्ट के मुताबिक पहले भाग में राम जन्म से लेकर सीता हरण और हनुमान मिलन तक का किस्सा दिखाया जाएगा। आगे की कहानी दूसरे भाग में दिखाई जाएगी। दूसरे भाग में सुग्रीव, हनुमान और रावण से युद्ध की कहानी को दिखाया जाएगा। फिल्म का दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर धमाका करेगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




