Home World News hindi पाकिस्तान के ल्यारी में फिर पहुंचा ‘अननोन मैन’? गोलीबारी में गैंगस्टर उजैर...

पाकिस्तान के ल्यारी में फिर पहुंचा ‘अननोन मैन’? गोलीबारी में गैंगस्टर उजैर बलोच का भाई घायल

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पाकिस्तान के ल्यारी में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई जुबैर बचोल के ऊपर फायरिंग हुई है, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Pakistan: बॉलीवुड की धुरंधर फिल्म सीरीज की वजह से भारत में चर्चा में आया कराची का ल्यारी इलाका एक बार फिर से सुर्खियों में है। यहां पर गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई जुबैर बलोच के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। पाकिस्तानी चाकीवारा पुलिस थाने के अधिकारियों के मुताबिक यह घटना उस वक्त हुई जब जुबैर बलोच अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान मोटरसाइकिल से आए दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में जुबैर को कई गोलियां लगी हैं। उसके साथ ही आसपास से गुजर रहे दो लोग भी घायल हुए हैं। तीनों को कराची अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर जुबैर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, उजैर बलोच इस समय जेल में बंद है। उसकी गैर-मौजूदगी में उसका भाई जुबैर बलोच भी अपराध क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। पुलिस अधिकारी सैयद असद रजा के मुताबिक, जुबैर के ऊपर सात आपराधिक मुकदमे दर्ज है। इन मामलों में वह कई बार जेल भी जा चुका है। पुलिस ने बताया कि इस मामले की हर तरीके से जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

राजनैतिक विवाद से जुड़ा हो सकता है मामला

ल्यारी में काम करने वाले एक सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि जुबैर ने कुछ वक्त पहले ही एक राजनीतिक पार्टी ज्वाइन की थी। इसके बाद उसने ल्यारी में पार्टी से संबंधित झंडे लगाना शुरू कर दिया था। इसलिए ऐसी आशंका है कि दूसरी पार्टी के लोगों ने उस पर हमला करवा दिया हो।

पाकिस्तान लौट रहे ल्यारी के गैंगस्टर

इसके अलावा एक आशंका यह भी जताई जा रही है कि कराची ऑपरेशन की टाइमलाइन के बाद ल्यारी के कई गैंगस्टर और अपराधी ईरान और खाड़ी क्षेत्र में भाग गए थे। लेकिन अमेरिका और ईरान के युद्ध की वजह से वह वापस पाकिस्तान लौट आए हैं। ऐसे में ल्यारी में फिर से गैंगवॉर शुरू होने की संभावना बढ़ गई है।

बता दें, बॉलीवुड फिल्म धुरंधर में ल्यारी के पूरे घटनाक्रम को सिनेमाई अंदाज में दिखाया गया था। इसके बाद यह पूरा इलाका भारत में फेमस हो गया था। फिल्म में उजैर बलोच का किरदार एक्टर दानिश पंडोर ने निभाया था। उजैर बलोच अभी भी पाकिस्तानी जेल में बंद है। उसके ऊपर हत्या, मर्डर, डकैती जैसे कई आरोप हैं। कुछ साल पहले ही उसे भारत के लिए जासूसी करने के आरोप में भी 12 साल की सजा सुनाई गई थी। फिल्म में इस पूरी कहानी को सिनेमाई तरीके से पेश किया गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN