Home LIFESTYLE NEWS HINDI पानी और बिजली बचाने के लिए गीजर का टेंप्रेचर कितना रखें? 99%...

पानी और बिजली बचाने के लिए गीजर का टेंप्रेचर कितना रखें? 99% लोग नहीं जानते ये सेटिंग ट्रिक

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

गीजर में पानी गर्म करके नहाते हैं लेकिन उससे बिजली का बिल बढ़ जाता है? अगर आप भी पानी गर्म करने के लिए लंबे समय तक गीजर को ऑन रखते हैं, तो आपका गीजर खराब हो सकता है। चलिए आपको टेंप्रेचर की सही सेटिंग और बिजली बचाने के कुछ टिप्स देते हैं।

सर्दियों का मौसम आ रहा है और ऐसे में हर घर में गीजर से पानी गर्म किया जाने लगेगा। कुछ लोग गर्मियों में भी इसका इस्तेमाल करते हैं और हल्के गुनगुने पानी से नहाते हैं। कई लोग गीजर को पानी गर्म करने के लिए ऑन कर देते हैं और फिर बिल्कुल भूल जाते हैं। उसे बंद तब किया जाता है, जब वह ऑटो कट देता है। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो यकीन मानिए आपका बिजली का बिल और पानी दोनों का खर्चा ज्यादा हो रहा है। गीजर में ऑटो कट उसकी सेफ्टी के लिए होता है, न कि पानी गर्म होने की टाइम लिमिट के लिए। साथ ही अगर आपके गीजर में टेंप्रेचर सेटिंग गलत है, तो भी पानी-बिजली का खर्चा ज्यादा होगा। चलिए आज आपको गीजर में पानी गर्म करने की सही सेटिंग और बिजली बचाने के कुछ टिप्स बताते हैं।

कितनी बिजली खा लेता है गीजर?

सर्दियों में खासतौर पर घरों में गीजर लगातार ऑन रहता है और ये गीजर 3KVA के होते हैं। ऐसे में गीजर करीब 1 घंटे में तकरीबन 3 यूनिट बिजली की खपत करता है। ऐसे में अगर आप दिनभर में 3-4 घंटे तक गीजर चलाते हैं, तो इसमें 3 यूनिट तक बिजली की खपत होती है। फिर इसका बिल भी ज्यादा आता है।

कितना टेंप्रेचर रखना होता है सही

गीजर में पानी को गर्म करने के लिए कई लोग फुल टेंप्रेचर सेटिंग ऑन कर देते हैं, जिसमें पानी काफी ज्यादा गर्म हो जाता है। एकदम खौले हुए पानी से आप नहा भी नहीं सकते लेकिन बिजली-पानी की खपत हो जाती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हमें नहाने के लिए केवल 37-40 डिग्री सेल्सियस गर्म पानी की जरूरत होती है। घरेलू इस्तेमाल के लिए गीजर का तापमान 50 से 60 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना सही माना जाता है। अगर नहाने के लिए पानी इस्तेमाल करना है, तो इतनी सेटिंग सही रहेगी। गीजर में टेंप्रेचर को प्लस-माइनस करने का ऑप्शन है, तो सेट करें। वरना नॉब डायल को घुमाकर डिग्री सेट करें।

कितनी देर तक चलाएं गीजर

नहाने से करीब 15 मिनट पहले गीजर को ऑन करें और नहाने से पहले ही बंद कर दीजिए। इतनी देर में आपका गीजर नहाने के लिए पर्याप्त पानी गर्म कर देगा और ऐसे में बिजली भी बचेगी। लंबे समय तक गीजर चलाएंगे तो बिल बढ़ेगा और पानी भी जरूरत से ज्यादा खौल जाएगा। अगर गीजर छोटा है, तो सिर्फ 10 मिनट पहले ही चलाएं और उसे बार-बार पानी गर्म करने के लिए चला सकते हैं।

पानी बचाने के लिए क्या करें

गीजर के गर्म पानी से नहाने के लिए शॉवर की जगह बाल्टी का इस्तेमाल करें। इससे आप गर्म पानी को बाल्टी में भर लेंगे और फिर नहा सकते हैं। ऐसा करने से पानी की बर्बादी नहीं होगी और आपको पर्याप्त गर्म पानी मिल जाएगा। शॉवर से नहाने पर पानी बहता ज्यादा है और जल्दी पानी बहने से गीजर से गर्म पानी निकल जाएगा। फिर आपको गर्म करने के लिए उसे दोबारा चलाना पड़ेगा, जिससे बिजली-पानी दोनों की बर्बादी होती है।

गीजर की सफाई और सर्विसिंग भी है जरूरी

अगर आपका गीजर सही से पानी गर्म नहीं कर रहा है, तो उसकी सफाई या सर्विसिंग कराएं। हार्ड वॉटर वाले इलाकों में टैंक या हीटिंग एलिमेंट पर मिनरल जमा होने की समस्या हो सकती है, जिससे गीजर की मशीन पर फर्क पड़ता है। सही समय पर सर्विसिंग कराने से पानी सही से गर्म होने लगेगा और आपको कम तापमान पर हॉट वाटर मिलेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN