Home LIFESTYLE NEWS HINDI 60 की उम्र में आमिर खान ने कैसे घटाया 18 किलो वजन?...

60 की उम्र में आमिर खान ने कैसे घटाया 18 किलो वजन? जानें उनकी डाइट और फिटनेस टिप्स

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एक्टर आमिर खान 61 साल के होने जा रहे हैं और 60 की उम्र में उन्होंने अपना 18 किलो वजन कम कर लिया। अब आप सोच रहे होंगे कि बुढ़ापे में इतना वेट लॉस कैसे? तो हम आपको आमिर खान की सीक्रेट डाइट के बारे में आज बताने जा रहे हैं।

60 की उम्र अमूमन बुढ़ापा ही माना जाता है, जिसमें लोग शरीर को आराम देना पसंद करते हैं लेकिन आमिर खान ने इस बात को साबित कर दिया है कि उम्र महज नंबर है। उन्होंने 60 की उम्र में 18 किलो वजन कम कर लोगों को सीधी चुनौती दी कि किसी भी उम्र में आप वजन कम कर सकते हैं। खास बात ये है कि उन्होंने 18 किलो वजन बिना किसी कठिन वर्कआउट, जिम और डाइट की मदद के किया। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर बिना वर्कआउट के वेट लॉस कैसे कर सकते हैं, तो ऐसी कई डाइट हैं, जिनकी मदद लेकर आप वजन कम कर सकते हैं और वर्कआउट ज्यादा नहीं करना पड़ेगा। चलिए आपको एक्टर आमिर खान के डाइट और फिटनेस रूटीन के बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

माइग्रेन बन गई थी समस्या

आमिर खान को माइग्रेन का दर्द होता था, जिससे राहत पाने के लिए उन्होंने एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट शुरू की थी। इस डाइट में आपको कई चीजों से परहेज करना होता है और कई दूसरी लेकिन हेल्दी चीजें खाना शुरू करनी पड़ती है। आमिर ने इस डाइट को अपनाया और उन्हें इसका दोहरा फायदा मिला। माइग्रेन के दर्द से राहत के साथ उनका वजन भी कम होने लगा और कुछ ही महीनों में उन्होंने 18 किलो वजन कम कर लिया।

क्या होती है एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट

न्यूट्रिशनिस्ट रजुता दिवाकर ने एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट के बारे में बताया कि इस डाइट को फॉलो करने का खास कारण वजन घटाना नहीं होता है बल्कि शरीर को अंदर से रिपेयर करना होता है। इस डाइट में चीनी, मैदा, शराब, प्रोसेस्ड फूड और सूरजमुखी जैसे कुछ ऑयल्स से पूरी तरह से परहेज करना पड़ता है। आपको ऐसी चीजों को बिल्कुल नहीं खाना है, जिससे आपके शरीर में फैट जमे।

क्या खाते थे आमिर

शरीर की अंदरूनी सूजन को कम करने के लिए आमिर ने अपनी डाइट में डार्क चॉकलेट, फैटी फिश, चेरी, ब्रोकली, ग्रीन टी, एवोकाडो, अंगूर, टमाटर, मशरूम, बेरीज जैसी कई चीजों को शामिल किया। ये सभी चीजें शरीर के अंदर की सूजन को कम करती हैं, साथ ही पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखती है। साथ ही इस डाइट से शरीर में फैट जमा नहीं होता।

एक्सरसाइज भी थी रूटीन का हिस्सा

ऐसा बिल्कुल नहीं है कि आमिर खान ने सिर्फ डाइट के दम पर ही वेट लॉस किया। उन्होंने रोजाना एक्सरसाइज की लेकिन ज्यादा हैवी वर्कआउट नहीं किया। वह रोजाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करते थे, जितना उनका शरीर आसानी से झेल लें। ऐसा नहीं है कि इस डाइट को फॉलो करके आप हफ्ते भर में पतले हो जाएंगे। इसे आपको रूटीन में रखते हुए करीब 1-2 महीने तक अपनाना होगा।

नींद और अन्य चीजों का ख्याल

आप उम्र के किसी भी पड़ाव में हो, नींद का खास ख्याल रखें। अगर आपकी नींद पूरी हो रही है तो आपका शरीर जल्दी रिकवर होगा और अच्छे से काम करेगा। नींद कम होगी, तो शरीर सही से काम नहीं करेगा। आमिर खान ने डाइट के अलावा अपनी नींद, खान-पान, एक्सरसाइज हर चीज का सही से ध्यान रखा और तब जाकर कुछ महीनों में उनका वेट लॉस हुआ।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN