Home LIFESTYLE NEWS HINDI पार्चमेंट पेपर,बटर पेपर या वैक्स पेपर, रोटी लपेटने से लेकर एयर फ्रायर...

पार्चमेंट पेपर,बटर पेपर या वैक्स पेपर, रोटी लपेटने से लेकर एयर फ्रायर में यूज करने से पहले जानें तीनों में अंतर

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सैंडविच लपेटना हो या फिर रोटी, या फिर एयर फ्रायर में कुछ फ्राई होने के लिए रखना हो, लोग मार्केट में मिलने वाले रैप पेपर्स खरीद लेते हैं लेकिन उन पर लिखे नाम को नहीं देखते जबकि रैप पेपर्स तीन तरह के होते हैं और तीनों का यूज अलग है, जानें…

सैंडविच रैप करना हो या फिर एयर फ्रायर में कुछ फ्राई होने को रखना हो तो बास्केट में अक्सर लोग मार्केट में मिलने वाले इन रैप पेपर्स को यूज करते हैं। अब मार्केट में तीन तरह के पेपर मिलते हैं। पहला है पार्चमेंट पेपर, दूसरा है बटर पेपर और तीसरा है वैक्स पेपर। इन तीनों को काफी सारे लोग एक ही समझते हैं। लेकिन ये गलत है, ये तीनों ही पेपर एक दूसरे से काफी अलग होते हैं और तीनों का काम भी अलग-अलग होता है। अगर आप इनका सही यूज नहीं कर पाते तो ना केवल आपका खाना खराब हो जाएगा बल्कि आपके सेहत को भी नुकसान होगा। तो चलिए जानें आखिर बटर पेपर, पार्चमेंट पेपर और वैक्स पेपर में क्या अंतर है और तीनों को यूज करने का सही तरीका क्या है।

बटर पेपर

अगर आपको बटर पेपर का रैप मार्केट में मिल रहा है तो उसे खरीदने से पहले समझें कि किन जगहों पर इसका यूज कर सकते हैं। बटर पेपर आमतौर पर आपने केक की लेयर के बीच में देखा होगा। रोटी, सैंडविच या कोई भी खाना जो रैप करना होता है उसके लिए बटर पेपर का यूज किया जाता है और ये ओवन सेफ नहीं होता। इसे डायरेक्ट हीट पर गर्म नहीं किया जाता है।

पार्चमेंट पेपर

अगर आपके घर में पार्चमेंट पेपर की शीट पड़ी है तो इसका सही यूज समझ लें। पार्चमेंट पेपर सिलकॉन कोटेड होता है और ये हीट रेजिस्टेंस और नॉन स्टिकी होता है। इसीलिए एयर फ्रायर में, ओवन में ये आराम से इस्तेमाल किया जाता है। केक, ब्राउनी, कुकीज और जिन चीजों को बेक या एयर फ्राई करने के लिए नीचे शीट लगाने की जरूरत होती है, वहां पर पार्चमेंट पेपर ही इस्तेमाल होता है। ये तेज गर्माहट में पिघलता नहीं है।

वैक्स पेपर

अगर आपने चॉकलेट के रैपर में कागज का इस्तेमाल देखा है तो ये वैक्स पेपर होता है। इसका इस्तेमाल हमेशा ठंडे खाने की रैपिंग में किया जाता है। अगर इसे गर्म करेंगे तो इसमे मौजूद वैक्स पिघलेगा और खाने में घुल जाएगा। इसलिए गर्म रोटी, पराठा, टैकोज जैसी चीजें वैक्स पेपर पर नहीं लपेटी जाती। लेकिन ठंडे सैंडविच को इस वैक्स पेपर पर लपेट सकते हैं। भूलकर भी इस पेपर को ओवन या फिर एयर फ्रायर में ना यूज करें क्योंकि गर्माहट से वैक्स मेल्ट होता है और आपके खाने को खराब कर सकता है।

तो अगली बार जब मार्केट से फूड रैप करने या एयर फ्रायर में कुकिंग के लिए पेपर खरीद कर ला रही हों तो तीन तरह के पेपर के बीच सही अंतर और यूज जरूर जान लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN