Home LIFESTYLE NEWS HINDI पीले दांत चमकाने से लेकर टूथब्रश बदलने से जुड़े 7 मिथ, डेंटिस्ट...

पीले दांत चमकाने से लेकर टूथब्रश बदलने से जुड़े 7 मिथ, डेंटिस्ट ने खोली पोल

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दांतों के पीलेपन को हटाने  से लेकर ऑयल पुलिंग से जुड़ी कई सारी बातें सोशल मीडिया पर मिलती है। लेकिन डेंटिस्ट इस बारे में क्या बोलते हैं जानें। ओरल केयर से जुड़ी ऐसी ही 7 मिथ और फैक्ट डॉक्टर ने बताए।

पीले हो रहे दांतों को चमकाने के लिए कई तरह से नुस्खे सोशल मीडिया पर मिल जाते हैं। ऑयल पुलिंग के फायदों से लेकर चारकोल पेस्ट का दांतों पर इस्तेमाल के बारे में आपने भी कई बार सुना होगा। किसी भी ओरल केयर के बारे में जानकारी लेने के साथ ही डॉक्टर की सलाह भी जरूरी होती है। अगर आप किसी भी घरेलू नुस्खे को आजमा रहे हैं तो जरा इन मिथ और उनसे जुड़ी सच्चाई के बारे में भी जरूर जान लें। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में मेदांता गुरुग्राम के डेंटल साइंस डिपार्टमेंट के एसोसिएट डायरेक्टर डॉक्टर अंकुर रस्तोगी ने टीथ व्हाइटनिंग और डेली हाईजीन से जुड़े 7 मिथ और उनके फैक्ट के बारे में बताया। दांतों को हेल्दी, डैमेज फ्री और चमकदार रखने के लिए आप भी जानें डॉक्टर की सलाह क्या है?

क्या चारकोल पेस्ट दांतों को सफेद करता है या डैमेज

चारकोल टूथपेस्ट दांतों को चमकाने का नेचुरल तरीका है लेकिन ये पूरी तरह से सेफ है इसका कोई साइंटिफिक सबूत नहीं है। एक्टिवेटेड चारकोल दांतों के ऊपर की गंदगी को साफ कर सकता है लेकिन ये दांतों के नेचुरल कलर को नहीं बदल पाएगा। और, अगर आप लंबे टाइम तक इस नुस्खे को आजमाते हैं तो इससे दांतों की परत इनैमल को नुकसान होता है, सेंसिटिविटी बढ़ने का रिस्क रहता है और साथ ही दांत ज्यादा पीले हो सकते हैं। इसलिए चारकोल बेस्ड टूथपेस्ट का इस्तेमाल करने के लिए एक बार डॉक्टर की सलाह लें।

ऑयल पुलिंग से क्या सच में दांत साफ होते हैं,क्या ब्रश करने की जरूरत नहीं?

ऑयल पुलिंग कैविटी को दूर रखने में मदद करता है, दांतों को व्हाइट बनाता है और ओवरऑल ओरल हेल्थ को इंप्रूव करता है लेकिन ये ब्रशिंग और फ्लॉसिंग का रिप्लेसमेंट नहीं है। क्योंकि ब्रश और फ्लॉस करने से दांतों में जमा प्लाक निकलते हैं जो दांतों और मसूड़ों को सेफ रखते हैं। दांतों को साफ रखना है तो रोजाना दो बार फ्लूराइड बेस्ड टूथपेस्ट से ब्रश करें और दांतों के बीच की सफाई करें। ऑयल पुलिंग को रोजाना दांतों की सफाई के लिए ब्रश की जगह यूज नहीं किया जा सकता है।

बेकिंग सोडा से ब्रश रोजाना करना सेफ है?

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कुछ टूथपेस्ट में होता है क्योंकि ये दांतों के पीलेपन को हटाता है। लेकिन घर में बने बेकिंग सोडा के पेस्ट से दांतों की सफाई करना मार्केट में मिलने वाले फार्मूलेटेड बेकिंग सोडा बेस्ड टूथपेस्ट से बिल्कुल अलग है क्योंकि प्लेन बेकिंग सोडा में फ्लूराइड नहीं होता है, जो दांतों के इनेमल को प्रोटेक्ट करता है। दांतों पर जमा पीलापन हटाने के लिए बेकिंग सोडा वाले टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना है तो डेंटिस्ट से सही प्रोडक्ट के बारे में पूछें।

व्हाइटनिंग स्ट्रिप्स और एलईडी किट्स का इस्तेमाल घर में सेफ है

मार्केट में दांतों के लिए व्हाइटनिंग स्ट्रिप्स मिलती है, जिसमे हाइड्रोजन परॉक्साइड होता है जो दांतों का रंग हल्का करने में मदद करता है, इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है। इस स्ट्रिप्स से दांतों में सेंसेटिविटी और मसूड़ों में इरिटेशन का डर रहता है। अगर दांतों में किसी तरह की कैविटी, मसूड़ों की बीमारी, सेंसेटिवट टीथ हैं तो इस तरह के प्रोडक्टर को बिना प्रोफेशनल की सलाह के ना यूज करें।

दांतों को सफेद करने का सेफ तरीका क्या है

दांतों को सफेद करने से पहले पता लगाना जरूरी है कि पीलेपन की वजह क्या है। प्रोफेशनल क्लीनिंग प्लाक हटाने, टार्टर को क्लीन करने में मदद करता है। पीलेपन के कारण चाय, कॉफी, तंबाकू से दूर रहें और सही ट्रीटमेंट लें।

हर बार खाने के बाद कुल्ला करना जरूरी है

मुंह में प्लेन वाटर डालकर कुल्ला करने से खाने के कण, एसिड्स और कुछ शुगर वगैरह निकल जाती है। ये काफी अच्छी आदत है, खासतौर पर जब आप किसी मीठे, एसिड वाले फूड या ड्रिंक को लेते हैं। लेकिन हर बार कुल्ला करना दो बार ब्रशिंग और फ्लॉसिंग का विकल्प नहीं है।

टूथब्रश कब बदलना चाहिए

डेंटिस्ट का कहना है कि नॉर्मल या इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही तरह के टूथब्रश को हर 3-4 महीने में बदल देना चाहिए। जो ब्रिसल्स घिस जाते हैं उनसे दांतों की सफाई ठीक तरीके से नहीं हो पाती है। इसलिए जल्दी ही ब्रश को बदल देना चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN