Home LIFESTYLE NEWS HINDI ‘जूता चुराने वाली को साली…’ हंसी के गुब्बारों से भरे 15 धमाकेदार...

‘जूता चुराने वाली को साली…’ हंसी के गुब्बारों से भरे 15 धमाकेदार चुटकुले, पढ़कर लगाएंगे जमकर ठहाके

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दिन की शुरुआत हंसी के साथ करनी चाहिए।. अगर साथ में हंसने वाला कोई नहीं तो हम देंगे साथ, यहां पढ़ें हंसी से भरे ये 15 जबरदस्त चुटकुले, डॉक्टर-मरीज, पति-पत्नी और शराबी ये जोक्स हंसने पर मजबूर कर देंगे।

हंसना सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन जब साथ में हंसने वाला कोई ना हो तो अकेले ही ये काम कर लेना चाहिए। इस काम में मदद करेंगे ये शानदार, धमाकेदार चुटकुले। जिन्हें एक बार नहीं, बार-बार पढ़ेंगे और जमकर हंसेगे। एक बार हंस लिया तो फिर दोस्तों को भी फॉरवर्ड करेंगे। तो देर ना करें और पढ़ें मजेदार, हंसी से गुब्बारों से भरे 15 जोक्स।

15 Funny Jokes in hindi

1- एक बार पागल बिना जली बीड़ी पी रहा था।

तभी दूसरा पागल बोला- यार बीड़ी से कोई धुआं नहीं निकल रहा?

पहला पागल बोला- कर दी ना पागलों वाली बात, ये सीएनजी बीड़ी है।

2- डॉक्टर मरीज से- अगर तुम मेरी दवा से ठीक हो गए तो मुझे क्या इनाम दोगे

मरीज- साहब मैं तो गरीब आदमी हूं, कब्र खोदता हूं।

आपकी फ्री में खोद दूंगा।

3- जूता चुराने वाली को साली कहते हैं। जान खाने वाली को घरवाली कहते हैं। और, दिल के तार हिलाने वाली को पड़ोस वाली कहते हैं।

4- लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड से- मेरी शादी तय हो गई है। क्या तुम मेरी शादी में आओगे?

लड़का- पगली हम 20-20 किमी के भंडारे नहीं छोड़ते, यहां तो पूरा शादी का खाना है।

5- घुट-घुट कर जीने से अच्छा है,

दो घूंट मार कर जिया जाए- एक शराबी की पुकार।

6- एक अक्षर गलत होने की वजह से एक किताब की 10 लाक कॉपियां दो दिन में ही बिक गईं, दरअसल

ये गलती उस किताब के टाइटल में हुई थी….

किताब का नाम था एक आइडिया जो आपकी लाइफ बदल दे

और गलती से हो गया- एक आइडिया जो आपकी वाइफ बदल दे।

7- कुछ भी करना लाइफ में पर, सुबह-सुबह लड़की से वीडियो कॉल ना करना भाई……

उजड़ा चमन, बिखरे बाल, बिना मेकअप

हार्ट अटैक आते-आते बचा है…..

8- पड़ोस वाली बुड्ढी आंटी मुझे बहुत तंग करती थी…..जब भी किसी की शादी होती तो मेरे गाल खींच कर कहती,

अब तुम्हारी बारी है, फिर मैंने उनकी ये आदत खत्म कर दी।

कैसे?

जब भी कोई मर जाता है तो मैं उनके गाल खींच के कहता हूं ‘अब आपकी बारी है।’

9- पंडित जी- किसी को इस शादी से ऐतराज है?

एक आवाज आई हां मुझे है

पंडित जी- यार तुम चुप रहो, तुम दूल्हे हो, तुम्हें तो जिंदगीभर ऐतराज रहेगा।

10- ग्रेजुएट लोगों को भले ही गाली दो या मारो लेकिन अनपढ़ लोगों के साथ इज्जत से पेश आना चाहिए,

ना जाने कल कौन सा मंत्री बन बैठे।

11- आजकल सिर्फ मोबाइल को पता होता है कि उसका मालिक का चरित्र कैसा है,

वर्ना सारी दुनिया के सामने तो वो शरीफ ही होता है।

12- सुबह का भूला अगर शाम को घर लौट आए तो…..

उसे पूछो और ढंग से कूटो

जब रास्ता तुझे पता ही नहीं था तो गया क्यों था…..

13- गणित का इतना खौफ है कि अभी भी डर लगता है कि कोई मुझसे ये ना पूछ ले…

पहाड़े कहां तक आते हैं तु्म्हें…..

14– गर्लफ्रेंड बोल रही थी घर पर कोई नहीं है आ जाओ…

मैं दोस्त के साथ जाकर चोरी कर आया

प्यार अपनी जगह पर बिजनेस का आइडिया अपनी जगह।

15- लोग भी कितने अजीब है ना,

अपनी शादी के बारे में उस बाबा से पूछते हैं,

जो खुद की शादी ना होने की वजह से खुद से बाबा बना है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN