Source :- LIVE HINDUSTAN
आपकी अलमारी में भी कुछ ऐसी साड़ियां रखी होंगी जिन्हें आप पहनती भी नहीं होंगी और फेंकने का भी मन नहीं करता होगा। इन साड़ियों को आप घर की डेकोरेशन में इस्तेमाल कर सकती हैं। कुछ क्रिएटिव आइडियाज यहां हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं।
हर महिला के वॉर्डरोब में ऐसी कुछ साड़ियां जरूर होती हैं, जिन्हें पहनने का कभी नंबर नहीं आता। सालों रखे-रखे ये साड़ियां अलमारी के किसी कोने में ही पड़ी रह जाती हैं। अब इन्हें फेंकने का मन तो करता नहीं है और ओल्ड फैशन होने की वजह से कोई पहनना भी पसंद नहीं करता। ऐसे में सवाल आता है कि इनका क्या किया जाए। तो क्यों ना थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखाकर आप एक काम की चीज तैयार कर लें? जी हां, अपनी पुरानी रखी हुई साड़ियों से आप सुंदर सी बेडशीट बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके अलावा भी होम डेकोर की कई चीजें आप इन साड़ियों की मदद से बना सकती हैं। घर का पूरा लुक भी बदल जाएगा और आपकी साड़ियां भी रखे-रखे धूल नहीं खाएंगी।
पुरानी साड़ी से बनाएं सुंदर सी बेडशीट
अपनी पुरानी साड़ी से आप सुंदर सी बेडशीट बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए दो अलग-अलग रंगों की साड़ियों को जोड़कर एक बेडशीट बनाई जा सकती है। या फिर कई साड़ियों को काटकर और आपस में जोड़कर पैचवर्क वाली कलरफुल बेडशीट भी बना सकती हैं। बॉर्डर वाली साड़ियों से भी काफी सुंदर बेडशीट बनकर तैयार होती है।
साड़ियों के कुशन कवर लगेंगे बढ़िया
पुरानी साड़ियों से आप रंग बिरंगे कुशन कवर बनाकर तैयार कर सकती हैं। खासकर सिल्क साड़ियों के कुशन कवर काफी ज्यादा सुंदर लगते हैं और इन्हें आप फेस्टिवल्स पर यूज कर सकती हैं। थोड़ा और क्रिएटिव होना है तो इनमें लेस लगवाकर भी सुंदर लुक दिया जा सकता है।
क्यों ना साड़ियों से बनाएं डेकोरेटिव फोटो फ्रेम?
जी हां, पुरानी साड़ियों से आप सुंदर-सुंदर फोटो फ्रेम बनाकर भी तैयार कर सकती हैं। खासकर बनारसी साड़ियों और हेवी एंब्रॉयडरी वाली साड़ियों से डेकोरेटिव फ्रेम बनाकर तैयार किए जा सकते हैं। बस उस हिस्से को अलग काट लें और किसी फ्रेम में लगाकर रूम में डेकोरेट कर लें। ये क्रिएटिव हैक फेस्टिव सीजन में काफी काम आ सकता है।
हल्की साड़ियों से बनाएं पर्दे
हल्के फैब्रिक वाली साड़ियों को पर्दे बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। रंग-बिरंगे पर्दे घर में एक अलग ही वाइब एड करते हैं। खासतौर से लाइट कलर्स और फ्लोरल प्रिंट्स काफी अच्छे लगते हैं। थोड़ी और क्रिएटिविटी दिखाकर आप इनमें लेस और टैसल्स भी लगा सकती हैं।
टेबल रनर भी बना सकती हैं
पुरानी साड़ी से आप खूबसूरत सा टेबल रनर भी बना सकती हैं। इसके लिए साड़ी का वो वाला हिस्सा चुनें जिसपर सुंदर प्रिंट या बॉर्डर हो। अब इसे टेबल के हिसाब से काटकर दर्जी से अच्छी सी फिनिशिंग करा लें। फेस्टिव सीजन में खासकर सिल्क की कलरफुल साड़ी का टेबल रनर आपके घर के पूरे लुक को चेंज कर देगा।
(All Images Credit- Pinterest)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



