Source :- LIVE HINDUSTAN

स्किन को नैचुरली चमकाने के लिए उबटन सबसे बेस्ट होते हैं। पुराने समय में रानियां इन्हें लगाती थीं। यहां 5 तरह से इसे बनाने का तरीका बता रहे हैं, जिसे अपनाकर कई स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिल सकता है।

निखरी, मुलायम और दुल्हन जैसी दमक वाली हेल्दी त्वचा हर किसी को पसंद आती है। प्राचीन समय में शाही रानियां नेचुरल सुंदरता पाने के लिए घरेलू नुस्खों को अपनाती थीं। वह अपनी त्वचा को चमकदार और दमकदार बनाए रखने के लिए बहुमूल्य वनस्पतियों, जड़ी-बूटियों, अनाजों और मिट्टी का इस्तेमाल करती थीं। अगर आप भी उनकी तरह नेचुरल चीजों से स्किन की सुंदरता पाना चाहती हैं तो यहां बताए 5 तरह के उबटन का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। होने वाली दुल्हनों के लिए ये उबटन बेहतरीन हैं।

टैनिंग के लिए उबटन

टैनिंग से निपटने के लिए दो बड़े चम्मच बेसन, एक बड़ा चम्मच मसूर दाल पाउडर, दो बड़े चम्मच चावल का पाउडर, एक बड़ा चम्मच जौ पाउडर, एक बड़ा चम्मच आलू स्टार्च को मिलाकर एक पेस्ट बना सकते हैं।

स्किन डिटॉक्स करने के लिए उबटन

इसे बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक बड़ा चम्मच सफेद काओलिन क्ले, आधा बड़ा चम्मच गुलाबी क्ले चाहिए होगी।

फूलों से बनाएं हर्बल उबटन

इस उबटन को बनाने के लिए आपको चाहिए होगा एक बड़ा चम्मच गुलाब पाउडर, एक छोटा चम्मच गुड़हल पाउडर, आधा छोटा चम्मच तितली मटर पाउडर, आधा छोटा चम्मच चुकंदर पाउडर, एक छोटा चम्मच लोध्रा पाउडर, एक छोटा चम्मच मुलेठी पाउडर, एक छोटा चम्मच मंजिष्ठा पाउडर, एक छोटा चम्मच आंवला पाउडर, आधा छोटा चम्मच त्रिफला पाउडर, आधा छोटा चम्मच नीम पाउडर, आधा छोटा चम्मच तुलसी पाउडर।

रॉयल ग्लो बढ़ाने के लिए उबटन

स्किन ग्लो बढ़ाने वाले उबटन को बनाने के लिए आपको चाहिए एक बड़ा चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर, एक छोटा चम्मच पपीते और पपीते के पत्तों का पाउडर, एक छोटा चम्मच चंदन पाउडर, एक छोटा चम्मच अलसी पाउडर और आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर।

रानियों का सीक्रेट उबटन

एक बड़ा चम्मच बादाम पाउडर, एक चुटकी केसर, एक चुटकी लौंग पाउडर और एक चुटकी फिटकरी का इस्तेमाल करके आप इस उबटन को बना सकती हैं।

कैसे बनेगा उबटन

अपनी पसंद के उबटन को बनाने के लिए गुलाब जल, दूध, दही, एलोवेरा जेल या शहद के साथ इन पाउडर को मिलाकर इस्तेमाल करें। उबटन को 10-15 मिनट तक लगाएं और पूरी तरह सूखने से पहले धो लें।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल आपकी जानकारी के लिए है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN