Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार पूनम ढिल्लन-पद्मिनी कोल्हापुर पर लगे गंभीर आरोप, CINTAA के 8 सदस्यों ने...

पूनम ढिल्लन-पद्मिनी कोल्हापुर पर लगे गंभीर आरोप, CINTAA के 8 सदस्यों ने दिया इस्तीफा

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/10/1200x900/Screenshot_2026-08-10_145842_1786354133576_1786354136672_8a576d79-ebc9-4319-a4ee-d19f99b483ce.png

सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) के 8 सदस्यों ने अचानक से इस्तीफा दे कर सभी को हैरान कर दिया है। प्रेसिडेंट एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन और वाइस प्रेसिडेंट पद्मिनी कोल्हापुरे इस संस्था को लीड कर रही थीं। CINTAA की एग्जीक्यूटिव कमिटी के सदस्यों ने एक लेटर लिख कर अपने पद को छोड़ दिया है। इस लेटर में कहा गया है कि उन्हें एसोसिएशन के कामकाज पर भरोसा नहीं रहा है। साथ ही यहां का काम अब पूनम ढिल्लन और पद्मिनी कोल्हापुरे की टीम के इर्दगिर्द ही रह गया है।

CINTAA के 8 सदस्यों ने दिया इस्तीफा

CINTAA में हुए चुनाव के दौरान 11 सदस्यों को उनके पद सौंपे गए थे। लेकिन अब 8 लोगों ने अपना इस्तीफा दे दिया है। अपने पदों छोड़ने वालों की लिस्ट में एक्टर मुकेश ऋषि, हेमंत पांडे, साहिल चड्ढा, हेतल, परमार, पुनीत इस्सर, विंदु दारा सिंह, दीपक पराशर, विकाश वर्मा शामिल हैं। इन 8 सदस्यों ने एक लेटर लिखकर दिया है जिसमें बताया गया है कि एसोसिएशन का कामकाज CINTAA की प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद्मिनी कोल्हापुरे और साथ ही एग्जीक्यूटिव कमिटी के कुछ अन्य सदस्यों के इर्द-गिर्द सिमटकर रह गया था। दोनों पर पदों का गलत इस्तेमाल करने का भी आरोप लग रहा है। एसोसिएशन में सलाह-मशविरा से हटकर अपने हिसाब से काम किया जा रहा है जिससे संस्था के सदस्य नाखुश हैं। इस्तीफा देने वाले सदस्यों ने दोबारा चुनाव करवाने की बात कही है। ANI ने चुने गए 11 सदस्यों में से 8 सदस्यों के इस्तीफे की बात को कन्फर्म किया है।

CINTAA प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लन पर लगे आरोप

CINTAA के जिन सदस्यों ने इस्तीफा दिया है उन्होंने प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लन पर ये आरोप लगाया है कि उन्होंने बिना किसी सलाह-मशविरा के कई बड़े फैसले लिए। उन्होंने अपनी निजी ईमेल आईडीई से ऑफिसियल मैसेज भेजे। इन फैसलों को लेने के दौरान उन्होंने संस्था के सदस्यों से बातचीत नहीं की।

CINTAA ने लिए कई बड़े फैसले

CINTAA हमेशा से कलाकारों के हित में फैसले लेने के लिए जाना गया है। इस संस्था ने कई बड़े फैसले लिए हैं। लेकिन अब संस्था के सदस्यों के बीच का मतभेद सामने आ रहा है। 8 सदस्यों के इस्तीफे से ये समझा रहा है कि प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लन और वाईस प्रेसिडेंट पद्मिनी कोल्हापुरे के काम करने के तरीके से संस्था के सदस्य खुश नहीं है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि दोबारा से चुनाव कर पदों पर नए सदस्यों को लाया जा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN