Home LIFESTYLE NEWS HINDI पूरा दिन नमकीन स्नैक्स खाने की होती है क्रेविंग, न्यूट्रिशनिस्ट ने दिया...

पूरा दिन नमकीन स्नैक्स खाने की होती है क्रेविंग, न्यूट्रिशनिस्ट ने दिया मरीज को ये उपाय

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दिनभर सॉल्टी स्नैक्स खाने की क्रेविंग होती है और आप बिना सोचे- समझें चिप्स और नमकीन के पैकेट खोलकर खाते हैं तो रुक जाएं। सॉल्टी स्नैक्स की भी क्रेविंग होती है और न्यूट्रिशनिस्ट ने इस चीज से छुटकारा पाने के लिए दो उपाय बताए हैं, जानें….

मीठे की क्रेविंग तो कई बार सुनी होगी और काफी सारे लोगों को इसकी समस्या रहती है लेकिन कुछ लोगों को नमकीन और सॉल्टी चीजें खाने की भी क्रेविंग होती है। सुनकर अजीब लग सकता है लेकिन ज्यादा नमकीन चीज खाना भी आपको अनहेल्दी डाइट की तरफ ढकेल सकता है। इस बारे में न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने बताया कि उनके एक पेशेंट ने शिकायत की कि उसे हर वक्त कुछ सॉल्टी स्नैक्स खाने की जरूरत महसूस होती है। इस तरह की समस्या के लिए श्वेता ने बहुत ही सिंपल रूटीन फॉलो करने की सलाह दी जो किसी के भी काम आ सकती है।

अगर किसी को नमकीन और सॉल्टी स्नैक्स बार-बार खाने का दिल करता है तो वो इस रूटीन को फॉलो कर सकता है।

न्यूट्रिशनिस्ट ने दी मरीज को सलाह

न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने सॉल्टी स्नैक्स की क्रेविंग्स के लिए मरीज को दो से तीन सलाह दी जो काम की है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले तो जब भी किसी को चिप्स, नमकीन या दूसरे सॉल्टी स्नैक्स खाने की क्रेविंग हो रही हो तो फौरन पैकेट फाड़कर खाने की बजाय रुकें और खुद को चेक करें क्या वो सच में भूख है या फिर केवल हाइड्रेशन की जरूरत है। सॉल्टी स्नैक्स की क्रेविंग होने पर खुद को अच्छी तरह से हाइड्रेट करने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह न्यूट्रिशनिस्ट ने दी है।

पानी पीते रहें

जब भी सॉल्टी स्नैक्स खाने की क्रेविंग हो तो सबसे पहले पानी पिएं। खुद को अच्छी तरह से हाइड्रेट करें। कई बार हमें लगता है कि भूख लगी है लेकिन शरीर को केवल पानी की जरूरत होती है। इसलिए पूरे दिन इतना पानी पीता है कि आप हाइ्ड्रेट रहें।

चक्र फूल वाला पानी पिएं

एक जग पानी में एक चक्रफूल यानी स्टार अनीस को डाल दें और पूरे दिन इसी मसाले को इन्फ्यू्ज्ड किए हुए पानी को ही पिएं। चक्र फूल में हाई पोटैशियम होता है तो शरीर के इलेक्ट्रोलाइट को बैलेंस बनाकर रखने में मदद करता है। वैसे तो इसमे सोडियम की मात्रा ना के बराबर होती है लेकिन इसमे मौजूद एनेथोल कंपाउंड होता है जो इसे इसके खास महक और स्वाद के लिए जिम्मेदार होता है और जब इसे पानी में डाला जाता है तो अलग से नमक डालने की जरूरत नहीं रहती है और ये डेली सोडियम इनटेक को पूरा करता है। तो जब बॉडी को बार-बार सॉल्टी स्नैक्स की क्रेविंग होती है तो ये चक्रफूल वाला पानी बिना सोडियम के ही सोडियम इनटेक को पूरा कर देता है।

जुबान पर रखें नमक

दूसरा उपाय जो सॉल्टी स्नैक्स की क्रेविंग को दूर करने में मदद करता है तो वो है सप्ताह में दो से तीन बार जुबान पर नमक को रखें। इससे डायरेक्ट नमक शरीर में घुलता है और शरीर के सोडियम की कमी को पूरा करता है। न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि उन्होंने पेशेंट को जुबां पर किसी भी तरह का सॉल्ट फिर वो पिंक सॉल्ट, टेबल सॉल्ट हो उसे चुटकीभर लेकर जीभ पर रखने की सलाह दी। इससे बहुत जल्दी ही फायदा हुआ और स्नैक्स की क्रेविंग होना बंद हो गई। तो जिन लोगों को सॉल्टी स्नैक्स की क्रेविंग बार-बार होती है और वो बिना सोचे-समझें बस चिप्स और नमकीन जैसे पैकेट वाले स्नैक्स को खाते हैं तो उनको अपनी इस क्रेविंग को कम करने के लिए ऐसे उपाय को अपनाने की कोशिश करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN