Home LIFESTYLE NEWS HINDI 52 की उम्र में भी फिट हैं CM विजय, डेली वॉक के...

52 की उम्र में भी फिट हैं CM विजय, डेली वॉक के साथ खाते हैं ये 2 चीजें, जानें फिटनेस सीक्रेट

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

तमिल नाडु के सीएम विजय 52 साल के हो चुके हैं लेकिन उनकी सही उम्र कोई नहीं बता सकता। फिट रहने के लिए विजय सख्त रूटीन अपनाते हैं। आज हम आपको उनके फिटनेस और डाइट प्लान के बारे में बताएंगे।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय 52 साल के हो चुके हैं लेकिन उन्हें देखकर कोई उनकी सही उम्र नहीं बता सकता। विजय चाहे कितना भी बिजी हो लेकिन फिटनेस रूटीन से वह कोई समझौता नहीं करते हैं और इसके लिए वह हेल्दी चीजें खाते हैं और टहलते भी हैं। विजय के साथ काम कर चुके फिटनेस ट्रेनर नरेश ने बताया कि वह रूटीन को लेकर काफी सख्त है और हर दिन उसे फॉलो करते हुए खुद को हेल्दी रखते हैं। उनके रूटीन में कभी कोई बदलाव नहीं होता। तो चलिए आपको सीएम विजय के फिटनेस रूटीन के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

सुबह उठने का टाइम है तय

सीएम विजय सुबह 6 बजे तक हर हाल में उठ जाते हैं। उनका शेड्यूल बिजी होता है और वह कई बार देर से सोते हैं लेकिन उनके उठने का टाइम तय है और वह इस समय उठकर अपने काम देखते हैं।

वॉक करने की बनाई आदत

विजय का मानना है कि अगर आप एक्टिव नहीं रहेंगे, तो फिट कैसे रहेंगे। इसलिए वह कुछ जगहों पर जाने के लिए गाड़ी का सहारा नहीं लेते बल्कि वॉक करते हैं। इससे उनका टहलना हो जाता है और काम भी। वैसे सीएम साहब सुबह उठकर थोड़ी वॉक करते हैं लेकिन दिनभर में वह कुछ स्टेप्स जरूर पूरा करते हैं।

वर्कआउट का टाइम भी तय

सीएम विजय ने व्यस्त शेड्यूल में अपने वर्कआउट का समय भी निर्धारित कर रखा है। वह रोजाना 1 घंटा जिम करते हैं, जिसमें वेट लिफ्टिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और कार्डियो खासतौर पर शामिल होते हैं। इससे मसल्स में मजबूती और शरीर फिट भी बना रहता है। साथ ही ट्रेडमिल रनिंग, भी जिम का हिस्सा है।

2 चीजें डाइट में हैं फिक्स

सीएम विजय सुबह 9 बजे नाश्ता करते हैं, जिसमें 2 इडली और अंडे रोजाना शामिल होते हैं। साथ ही पीनट बटर या नारियल पानी भी ब्रेकफास्ट में होता है। इसके बाद वह लंच 1 बजे करते हैं, जिसमें फल, सब्जियां, दाल, चावल, चिकन होता है। स्नैक्स में वह जूस और फल ही खाते हैं और फिर डिनर करीब 7:30 बजे तक कर लेते हैं। डिनर उनका हल्का होता है, जिसमें सलाद, सूप वगैरह शामिल होता है। इसके बाद वह अपने काम निपटाते हैं और फिर सोते हैं।

ये 2 चीजें हैं फेवरेट

सीएम विजय को नॉनवेज खाना काफी पसंद है लेकिन वह इसे लिमिट में ही खाते हैं। उन्हें मटन बिरयानी खासतौर पर पसंद है और मीठे में वह मां के हाथ की बनी सक्कराई पोंगल खाना खूब पसंद करते हैं। हालांकि, ये दोनों ही चीजें वह कभी-कभार खाते हैं। अपने रूटीन को वह कंसिस्टेंसी के साथ फॉलो करते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN