Source :- LIVE HINDUSTAN
Penny Stock: 10 रुपये से कम की कीमत वाले पेनी स्टॉक Elitecon International के शेयरों में आज मंगलवार को अपर सर्किट लगा है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, पिछले एक साल से इस स्टॉक के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिल रही थी। ऐसे में आज की तेजी के बाद निवेशक राहत की सांस लिए होंगे।
बीएसई में कंपनी के शेयरों का दाम 8.14 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 8.79 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।
शेयरों का ओवरआल प्रदर्शन कैसा? (Elitecon International Share performance)
Elitecon International के शेयरों की कीमतों में पिछले एक महीने के दौरान 44 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, 3 महीने में स्टॉक का दाम 69 प्रतिशत लुढ़क चुका है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 3.10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
6 महीने में पेनी स्टॉक की कीमतों में 82 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, 1 साल में स्टॉक का दाम 95 प्रतिशत लुढ़का है। कंपनी का 52 वीक हाई 237 रुपये और 52 वीक लो लेवल 7.09 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1398 करोड़ रुपये का है।
लॉन्ग टर्म में कैसा प्रदर्शन?
दो साल में कंपनी के शेयरों का दाम 214 प्रतिशत बढ़ा है। 5 साल में स्टॉक की कीमतों में 732 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।
10 हिस्सों में बंट चुका है शेयर (Elitecon International Stock Split news)
2025 में कंपनी के शेयरों का बंटवारा 10 हिस्सों में हुआ था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गया था। कंपनी ने पिछले साल नवंबर में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.05 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




