Source :- LIVE HINDUSTAN
दिल्ली-NCR समेत कई शहरों में बढ़ते एयर पॉल्यूशन ने एयर प्यूरीफायर की डिमांड बढ़ा दी है। लेकिन हजारों रुपये खर्च करके एयर प्यूरीफायर खरीदने की बजाय सिर्फ 3,940 रुपये खर्च कर आप अपने घर में लगे AC को भी एयर प्यूरीफायर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। जानिए कैसे:
AC Air Purifier Hack: दिल्ली-NCR समेत देश के कई शहरों में एयर पॉल्यूशन लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। बाहर की हवा के साथ घर के अंदर भी धूल और प्रदूषण के छोटे कण पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोग अपने घरों में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, अच्छे एयर प्यूरीफायर की कीमत आमतौर पर कई हजार रुपये होती है। लेकिन क्या क्या आप जानते हैं कि घर में लगा AC ही हवा साफ करने का काम कर सकता है? इसके लिए आपको नया AC खरीदने या अलग से बड़ी मशीन लगाने की जरूरत नहीं है। बाजार में कई ऐसे फिल्टर मौजूद है, जिसे मौजूदा Split AC के साथ लगाकर उसे एयर प्यूरीफायर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
सम्बंधित सुझाव
हम यहां Airth के डिवाइस के बारे में बात कर रहे हैं। इस स्प्लिट एसी एयर प्यूरीफायर के विंटर वर्जन की कीमत 3,940 रुपये है। यह AC में पहले से मौजूद फैन की मदद से कमरे की हवा को फिल्टर करता है। कंपनी का दावा है कि इसका HEPA फिल्टर PM2.5 जैसे छोटे कणों को भी रोक सकता है। खास बात यह है कि इसमें अलग से मोटर, बैटरी या बिजली का कनेक्शन नहीं चाहिए। आइए जानते हैं यह डिवाइस कैसे काम करता है और क्या वाकई आपके घर के AC को एयर प्यूरीफायर बना सकता है।
कैसे काम करता है यह खास डिवाइस
Airth के इस डिवाइस में HEPA-ग्रेड फिल्ट्रेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसे AC की इनडोर यूनिट के ऊपर फिट किया जाता है। जब AC का फैन चलता है तो कमरे की हवा फिल्टर मॉड्यूल से होकर गुजरती है। इस दौरान फिल्टर हवा में मौजूद PM2.5 और एलर्जी पैदा करने वाले छोटे कणों को कैप्चर करने में मदद करता है। इसके बाद फिल्टर हुई हवा वापस कमरे में पहुंचती है। कंपनी के मुताबिक, इसकी HEPA-ग्रेड टेक्नोलॉजी हवा में मौजूद PM2.5 कणों को 90% तक हटाने में मदद कर सकती है। इसमें एंटीमाइक्रोबियल कोटिंग भी दी गई है, जो कुछ कीटाणुओं को इनएक्टिव करने में मदद करने का दावा करती है।
सम्बंधित सुझाव
इस डिवाइस की एक और खासियत यह है कि इसका इस्तेमाल सिर्फ गर्मियों तक सीमित नहीं है। सर्दियों में जब AC की कूलिंग की जरूरत नहीं होती, तब भी इसे Fan Mode में चलाया जा सकता है। इस मोड में AC का कंप्रेसर बंद रहता है और सिर्फ फैन हवा को फिल्टर से गुजारने का काम करता है। इससे बिना कमरा ठंडा किए हवा को फिल्टर करने में मदद मिल सकती है। AIRTH के Winter Edition मॉडल को खासतौर पर 300 से ज्यादा AQI वाले प्रदूषित इलाकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। इसे लगाने में करीब दो मिनट का समय लगने का दावा किया गया है।
बिजली बिल पर क्यों नहीं पड़ता ज्यादा असर?
इस फिल्टर की एक और खास बात यह है कि इसमें अलग से बिजली खर्च नहीं होती। दरअसल, इसमें न तो कोई मोटर दी गई है और न ही बैटरी या अलग पावर कनेक्शन की जरूरत पड़ती है। यह AC के पहले से मौजूद फैन की मदद से काम करता है। यानी जब AC का फैन चलता है तो हवा फिल्टर से होकर गुजरती है। सर्दियों में इसका इस्तेमाल करने के लिए AC को Fan Mode पर चलाया जा सकता है।
Fan Mode में AC का कंप्रेसर बंद रहता है और सिर्फ इनडोर फैन हवा को कमरे में घुमाता है। AC की कूलिंग के दौरान कंप्रेसर काफी बिजली खर्च करता है। ऐसे में केवल फैन चलाने पर बिजली की खपत कूलिंग मोड के मुकाबले काफी कम रहती है।हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि बिजली बिल्कुल खर्च नहीं होगी। AC का फैन चलने पर बिजली की खपत होती है, लेकिन अलग एयर प्यूरीफायर चलाने की जरूरत नहीं पड़ती।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




