Source :- LIVE HINDUSTAN
Poha Cooking Tips: ठेले जैसा खिला-खिला और नर्म आपको घर पर ही बनाना है, तो ये एक बेसिक टिप आपको जरूर पता होनी चाहिए। अक्सर लोग कन्फ्यूज होते हैं कि इसे कितनी देर भिगोकर रखना चाहिए, आइए उसी बारे में जानते हैं।
पोहा एक पॉपुलर इंडियन ब्रेकफास्ट है। एक तो ये जल्दी बन जाता है, खाने में काफी टेस्टी और हेल्दी होता है, साथ ही सुबह के हिसाब से हल्का-फुल्का और एनर्जी देने वाला नाश्ता है। पोहा बनाना मुश्किल नहीं है, लेकिन कई बार छोटी छोटी गलतियों की वजह से ये चिपचिपा सा हो जाता है या इसके दाने काफी सख्त लगने लगते हैं। कुछ देर अगर पोहा रखा रह जाए हो बाद में खाने का भी मन नहीं करता। इसके लिए आपको सिर्फ छोटी-छोटी बातें ध्यान रखने की जरूरत होती है, जिससे पोहा एकदम खिला-खिला और सॉफ्ट बनता है। अगर आप 4-5 घंटे भी उसे रखकर छोड़ दें तो वो बिल्कुल फ्रेश ही लगता है। तो चलिए आज इसी से जुड़ी एक ट्रिक आपके साथ साझा करते हैं, अगली बार पोहा बनाएं तो इसे जरूर ट्राई करें।
नर्म और खिला-खिला पोहा बनाने के लिए ये ट्रिक फॉलो करें
पोहे को सही से धोना है जरूरी
जब भी पोहा बनाने जाएं तो सबसे पहले उसे वॉश करना जरूरी है। इसके लिए आप दो से तीन बार साफ पानी से पोहे को वॉश कर सकते हैं। इसे हल्के हाथों से मसलें ताकि सारी धूल-मिट्टी निकल जाए। बहुत ज्यादा जोर ना लगाएं, वरना पोहे के दाने टूट सकते हैं।
कितनी देर के लिए भिगोकर रखना जरूरी है?
पोहे को कुछ देर के लिए भिगोकर रखना जरूरी होता है, ताकि ये सॉफ्ट हो जाए। ज्यादातर लोग यहीं गलती करते हैं, या तो वो पोहे को लंबे टाइम तक भिगोकर रख देते हैं या फिर तुरंत ही बनाना शुरू कर देते हैं। सही तरीका है कि पोहा धोने के बाद थोड़े से पानी में सिर्फ 1 मिनट के लिए भिगोकर छोड़ें। इतनी देर में ही ये अच्छे से फूलकर सॉफ्ट हो जाता है। फिर इसका सारा पानी छानकर बाहर निकाल दें।
थोड़ी देर के लिए रखना भी जरूरी है
पोहे को कुछ देर के लिए रेस्ट देना भी जरूरी है, ताकि वो बिल्कुल अच्छी तरह सेट हो जाए। इस तरह से इसे पकने में भी बिल्कुल टाइम नहीं लगेगा और ये काफी सॉफ्ट और खिला खिला बनकर तैयार होगा। जब आप इसे पानी में 1 मिनट के लिए भिगो दें। उसके बाद पानी छानकर पोहे को 5 से 10 मिनट के लिए ढककर ऐसे ही छोड़ दें। तबतक आप इसके तड़के की तैयारी शुरू कर सकते हैं।
पोहा बनाते हुए ये टिप्स आएंगी काम
पोहा बनाते हुए उसे ज्यादा चलाएं नहीं। ज्यादा चलाने की वजह से वो टूट जाता है और कई बार आपस में चिपकने भी लगता है। इसके लिए आप से ही पोहे में नमक और हल्दी मिलाकर रख सकती हैं। पानी में भिगोकर रखने के बाद जब आप 5-10 मिनट के लिए पोहा रखेंगी, तो उस दौरान अगर नमक और हल्दी इसमें मिला दें तो मसाले अंदर तक एब्जॉर्ब हो जाएंगे और बाद में ज्यादा चलाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
(Images Credit- You Tube, Pinterest)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





