Source :- LIVE HINDUSTAN
Trending Baby Girl Names 2026: अगर आप अपनी नन्ही परी के लिए मॉडर्न, यूनिक और आध्यात्मिक अर्थ वाला नाम ढूंढ रहे हैं, तो मां पार्वती से प्रेरित ये नाम बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।
बेटी का नाम ऐसा होना चाहिए, जो सुनने में खूबसूरत लगे और जिसका अर्थ भी उतना ही खास हो। अगर आप अपनी नन्ही परी के लिए मॉडर्न नाम ढूंढ रहे हैं, लेकिन चाहते हैं कि उसका जुड़ाव हमारी संस्कृति और आस्था से भी हो, तो मां पार्वती से प्रेरित नाम बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। मां पार्वती को प्रेम, ममता, शक्ति, धैर्य और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि उनके नाम और उनसे प्रेरित नाम आज भी माता-पिता की पहली पसंद बने हुए हैं।
बहुत लंबे या मुश्किल नाम की बजाय ऐसा नाम चुनें, जिसे हर उम्र का व्यक्ति आसानी से बोल सके। अगर आप धार्मिक प्रेरणा वाला नाम रख रहे हैं, तो उसके सही अर्थ की जानकारी भी जरूर लें। इससे बच्चे को बड़ा होने पर अपने नाम का महत्व समझने में आसानी होती है। यहां हम ऐसे यूनिक और मॉडर्न नाम लेकर आए हैं, जो ना सिर्फ सुनने में प्यारे हैं, बल्कि हर नाम का अर्थ भी बेहद सुंदर और सकारात्मक है।
1. अद्रिजा- पर्वत की पुत्री। मां पार्वती का एक प्रसिद्ध नाम, क्योंकि उनका जन्म हिमालय के घर हुआ था।
2. ईशानी- देवी पार्वती, भगवान शिव की शक्ति, शुभ और शक्तिशाली।
3. क्रिया- कर्म, सकारात्मक काम और सृजन की शक्ति।
4. आद्या- सबसे पहली शक्ति, आदि शक्ति, देवी का स्वरूप।
5. अनिका- सुंदर, आकर्षक, दयालु। देवी दुर्गा और पार्वती के नामों में भी गिना जाता है।
6. ईशानवी- भगवान शिव और मां पार्वती से जुड़ा पवित्र नाम, दिव्य शक्ति।
7. विकृति- प्रकृति के अलग-अलग रूप, सृष्टि की रचनात्मक शक्ति।
8. वैदेही- पवित्र, साहसी और आदर्श नारी। यह माता सीता का नाम भी है।
9. पार्वी – पार्वती से प्रेरित आधुनिक नाम।
10. समायरा- ईश्वर की कृपा, सुंदर और मनमोहक।
11. शिविका – शिव से जुड़ी, पवित्र।
12. वामिका – देवी दुर्गा का एक नाम।
13. अन्विषा- खोज करने वाली, नई राह तलाशने वाली।
14. ईशाना- देवी पार्वती, दिव्य शक्ति और सौभाग्य का प्रतीक।
15. निर्वाणी- शांति, मोक्ष और आंतरिक सुकून।
16. प्रणिति- मार्गदर्शन, सही दिशा और बुद्धिमानी।
17. शिवन्या- भगवान शिव से जुड़ी, मां पार्वती का आशीर्वाद पाने वाली।
18. गिरिजा- पर्वत की पुत्री, मां पार्वती का सबसे प्रसिद्ध नाम।
19. आर्या- श्रेष्ठ, सम्माननीय और महान।
20. ईरा – ज्ञान और पवित्रता का प्रतीक।
चुनें कोई भी! बेटी का नाम उसके साथ पूरी जिंदगी जुड़ा रहता है, इसलिए ऐसा नाम चुनें जो सुनने में सुंदर होने के साथ अच्छा अर्थ भी रखता हो। मां पार्वती से प्रेरित ये मॉडर्न और यूनिक नाम प्रेम, शक्ति, ममता और सकारात्मकता का संदेश देते हैं। इनमें से अपनी पसंद और परिवार की परंपरा के अनुसार कोई भी नाम चुन सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



